यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amritsar News: पंजाब में नशे ने उजाड़ा एक और परिवार, ओवरडोज से नौजवान की मौत; इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो
पंजाब के अमृतसर में नशे ने एक और घर उजाड़ दिया। जिला देहाती के क्षेत्र जंडियाला गुरू और गांव कोटला गुजरा में नशे के दो मामले सामने आए है। जंडियाला गुर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अमृतसर। जिला देहाती के क्षेत्र जंडियाला गुरू और गांव कोटला गुजरा में नशे के दो मामले सामने आए है। जंडियाला गुरू में तो एक युवक नशे में उतना धुत्त दिखा की वह करीब दो घंटे तक एक ही जगह पर बैठा रहा। उसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं थाना मजीठा के अधीन आते गांव कोटला गुजरा में एक 20 वर्षीय नौजवान की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।
नशे की ओवरडोज के कारण गई जान
जानकारी के अनुसार थाना मजीठा के अधीन आते गांव कोटला गुजरां में एक 20 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। युवक की पहचान जश्नप्रीत सिंह निवासी गांव कोटला गुजरा के रूप में हुई है। मृतक का शव गांव भगवां के बाहर मिला।
यह भी पढ़ें: कैदी का मेडिकल कराने सिविल अस्पताल पहुंचा था ASI, खुद हार्ट अटैक का हुआ शिकार; मौके पर हुई मौत
मृतक के पिता सविंदर सिंह का कहना है कि उसका बेटा बुधवार की शाम को छह बजे के करीब अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव संगतपुरा में पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गया था। उसके साथ एक युवक और था। गांव भगवां में उसने नशे का टीका लगा लिया।
खबरें और भी
पंजाब में नशे की ओवरडोज से नौजवान की हुई मौत pic.twitter.com/N2srPXw0Sc
— Himani Sharma (@hennysharma22) January 19, 2024
नशा छुड़ाने के लिए भेजा गया था राजस्थान
नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई। उसका शव गांव भगवां के बाहर से मिला था। उन्होंने बताया कि उनका इकलौता बेटा नशे के चंगुल में फंस गया था और उसे इलाज के लिए राजस्थान भी भेजा गया था। वहां पर तीन महीने रहने के बाद उसमें काफी सुधार हुआ था। दस दिन पहले ही वह गांव आया था।
यह भी पढ़ें: Amritsar News: गरीब रथ ट्रेन की पावर बोगी में पहले पी शराब, बुलाई लड़की; रेलवे के 3 कर्मी हुए सस्पेंड
जंडियाला गुरू ब्लॉक में नशे में धुत्त युवक की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। वीडियों में नशे में बेसुध युवक जमीन पर बैठा नजर आ रहा है। उसके आस-पास से गुजर रहे लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।