Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में नशा तस्करों की अवैध संपत्ति ध्वस्त, एक साल में 1767 मामलों में 3140 आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

    अमृतसर में जिला प्रशासन और पुलिस ने नशा तस्करों कुलजीत सिंह उर्फ हैप्पी पेंचर और जतिंदर सिंह उर्फ सोनू की ड्रग मनी से बनी अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दि ...और पढ़ें

    घर गिराते हुए बुलडोजर।

    घर गिराते हुए बुलडोजर।

    HighLights

    1. अमृतसर में नशा तस्करों की अवैध संपत्ति ध्वस्त हुई।

    2. ड्रग मनी से निर्मित संपत्ति पर पुलिस ने की कार्रवाई।

    3. नशा विरोधी अभियान में 1767 मामले, 3140 गिरफ्तारियां हुईं।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अमृतसर में जिला प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। कोट आत्मा राम, सुल्तानविंड रोड स्थित गली नंबर 4 में ड्रग मनी से बनाई गई कथित अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम की टीम ने थाना बी डिवीजन के अंतर्गत मकान नंबर 258 पर बने अवैध ढांचे को गिराया।

    यह संपत्ति कुलजीत सिंह उर्फ हैप्पी पेंचर और उसके भाई जतिंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र तरलोचन सिंह की बताई गई है। दोनों पर लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त रहने के आरोप हैं। फिलहाल ये दोनों ही भाई जेल में बंद हैं। पुलिस ने इस बिल्डिंग के अवैध होने की जानकारी पुख्ता होने के बाद गिराने की कार्रवाई की।

    पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में अनेक एफआईआर दर्ज हैं। 

    यह भी पढ़ें- जालंधर जिला बार एसोसिएशन का नो वर्क डे; राज्यस्तरीय आंदोलन के समर्थन में अदालतें रहीं बंद

    अवैध संपत्ति को नहीं बख्शेगी पुलिस

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के पैसों से खड़ी की गई किसी भी अवैध संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के आर्थिक ढांचे को तोड़ना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस बिल्डिंग को भी आरोपियों ने अवैध धन से ही खरीदा व तैयार किया था। जिसके बाद ही इसे गिराने का फैसला लिया गया।

    यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट ने नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी, 12800 करोड़ राजस्व लक्ष्य, शराब कीमतें नहीं बढ़ेंगी

    22 फरवरी तक पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन

    “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत 1 मार्च 2025 से 22 फरवरी 2026 तक 1,767 मामले दर्ज किए गए और 3,140 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 268.612 किलोग्राम हेरोइन, 28.376 किलोग्राम अफीम, 6.394 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 9 किलोग्राम गांजा, 15.885 किलोग्राम चरस और 0.112 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई। इसके अलावा 325.492 किलोग्राम नशीला पाउडर और 25 किलोग्राम भुक्की भी जब्त की गई।

    खबरें और भी

    पुलिस ने 1,550 इंजेक्शन और 1,93,850 कैप्सूल व गोलियां बरामद कीं। 3.10 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग मनी और 132 वाहन भी कब्जे में लिए गए।

    यह भी पढ़ें- सीएम मान ने की मेरी रसोई योजना की घोषणा; अप्रैल से होगी शुरू, 40 लाख नीले कार्ड धारकों को फूड किट देगी सरकार