अमृतसर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, पुरानी दुश्मनी के चलते युवक की हत्या
अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक साबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में मृतक का भाई लखबीर सिंह और तीन दोस्त भी घायल ह ...और पढ़ें
-1776576284270_m.webp)
अमृतसर में गोलियां मारकर युवक की हत्या (फोटो: जागरण)
जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना बी डिवीजन के अधीन पड़ते सुल्तानविंड रोड के ड्रमां वाला बाजार में पुरानी रंजिश में गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना में मृतक का भाई और तीन दोस्त भी जख्मी बताए गए हैं। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी बी डिवीजन बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा।
मौके पर करीबियों ने मृतक की पहचान साबू के रूप में बताई है। पता चला है कि कुछ लोग साबू के पुराने झगड़े में समझौता करवाने के लिए घर के बाहर से ले कर गए थे।
मृतक के भाई लखबीर सिंह ने बताया कि साबू का कुछ समय पहले कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था।
वहीं रास्ते में विवाद हो गया और आरोपितों ने उसकी गोलियां मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस बीच वह और भाई के तीन दोस्त भी वहां पहुंच गए। जब बचाव करना चाहा तो आरोपितों ने उन्हें भी गोलियां मारकर जख्मी कर दिया।साबू को किसी तरह सवारी का बंदोबस्त करके अस्पताल लाया जा रहा था कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
खबरें और भी
अभी परिवार और पुलिस की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि हत्या किस वजह के कारण हुई है। पुलिस को आशंका है कि पैसों के लेनदेन या फिर किसी पुरानी रंजिश में यह हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हत्यकांड को लेकर कई कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।