अमृतसर में घर पर 12 राउंड फायरिंग से दहशत, चुनावी रंजिश का शक; CCTV में दिखे हमलावर
अमृतसर के जंडियाला गुरु में घर पर 10 से 12 राउंड फायरिंग हुई। घटना चुनावी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और आरोपियों की तल ...और पढ़ें
HighLights
आप उम्मीदवार के घर पर देर रात फायरिंग हुई।
हमलावरों ने करीब 10-12 राउंड गोलियां चलाईं।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, सुरक्षा बढ़ाई गई।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं, जो घर के मुख्य गेट पर आकर लगीं। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग भयभीत हो गए।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह घटना नगर काउंसिल चुनाव से जुड़ी हो सकती है। जिस घर को निशाना बनाया गया, उसका संबंध आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरिंदर सिंह सोनू से बताया जा रहा है, जो वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। बताया गया है कि उन्हें पहले भी चुनाव न लड़ने को लेकर धमकियां मिल चुकी थीं।
फोन कॉल के माध्यम से उन्हें डराने की कोशिश की गई थी। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई थी।
यह भी पढ़ें- सरहिंद मंडी पहुंचे मंत्री कटारूचक, गेहूं खरीद पर बड़ा अपडेट, भुगतान और बारदाने को लेकर दिया साफ संदेश

CCTV कैमरों में हमलावर दिखे।
चार युवकों ने दिया घटना को अंजाम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पूरी योजना बनाकर आए थे। चार युवक देर रात घर के बाहर पहुंचे और बिना किसी देरी के फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही मिनटों में कई राउंड गोलियां चलाकर वे मौके से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि पूरी घटना बेहद तेजी से हुई, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
घटना के पीछे चुनावी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बेअदबी पर कानून के बाद नई जांच प्रक्रिया जारी..., जाने कैसे मास्टरमाइंड तक पहुंचेगी पंजाब पुलिस?
आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।