Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवजोत सिंह सिद्धू का नया अंदाज वायरल, काला कुर्ता पहने पंजाबी गीत गबरू पर दिखाया देसी स्वैग

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 12:23 PM (IST)

    नवजोत सिंह सिद्धू की नई वीडियो सोशल मंचों पर तेजी से वायरल हो रही है। पंजाबी गाने पर उनके देसी अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया और जमकर तारीफ की जा रही ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सिद्धू ने करण औजला के गाने 'गबरू' पर वीडियो बनाया।

    2. पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में उनका देसी स्वैग दिखा।

    3. अमृतसर के खेतों में गन्ना खाते हुए पंजाब की तारीफ की।

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पूर्व क्रिकेटर और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों अपने अनोखे अंदाज को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। शायरी और बेबाक बोल के लिए पहचाने जाने वाले सिद्धू अब वीडियो के माध्यम से भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाबी गायक करण औजला के एक लोकप्रिय गाने गबरू पर अपनी नई वीडियो बनाई, जो सोशल मंचों पर तेजी से फैल रही है।

    इस वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू पारंपरिक पंजाबी पहनावे में नजर आ रहे हैं। उन्होंने काला कुर्ता, चादरा और गले में कंठा पहना हुआ है, जो उनके व्यक्तित्व को पूरी तरह देसी और शाही रूप देता है। वीडियो में जैसे ही गाने की धुन बजती है, सिद्धू पूरे आत्मविश्वास और ठाठ के साथ चलते हुए दिखाई देते हैं। उनका यह अंदाज लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में एक बार फिर धमकी; कंट्रोल रूम पर आया मैसेज 'कॉलेज को बम से उड़ा देंगे', पुलिस अलर्ट

    खेत में गन्ना खाते दिखे 

    इसी स्वैग में उनकी एक और वीडियो भी दिखी है। जिसमें वे पंजाब के अमृतसर के खेतों में खड़े हैं और गन्ना खाते हुए दिखते हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब को दुनिया में सबसे ऊपर बताया। इसी वीडियो में सिद्धू कहते हैं- 

    "मित्रो, पंजाब टॉप ऑफ द टेबल, दुनिया में सबसे ऊपर। पूरा सन्ने ला दे सारे बन्ने (किसी काम को पूरी ताकत, पूरी तैयारी और पूरी ईमानदारी से करना, बिना कोई कमी छोड़े) मित्रो चूपो गन्ने.... आहाहा... मिट्‌ठा।"

    दूसरी वीडियो के एक हिस्से में सिद्धू गाड़ी में बैठते हुए नजर आते हैं, जहां उनका आत्मविश्वास और शैली साफ झलकती है। उनके हावभाव और चाल में वही पुराना जोश देखने को मिल रहा है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। यही कारण है कि यह वीडियो तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है।

    यह भी पढ़ें- कनाडा में पंजाबी टीवी होस्ट को 5.5 साल जेल की सजा, डफल बैग में कर रही थी ड्रग्स तस्करी

    खबरें और भी

    अपनी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं सिद्धू

    अपनी टिप्पणियों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के इस नए अंदाज को सभी ने पसंद किया है। गाने के बोल भी युवा पीढ़ी में काफी लोकप्रिय हैं, जो आत्मविश्वास और पंजाबी पहचान को दर्शाते हैं। सिद्धू ने उसी भावना को अपने अंदाज में प्रस्तुत किया है, जिससे यह वीडियो और भी प्रभावशाली बन गई है।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना के माछीवाड़ा में शक के चलते पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, शख्स ने वीडियो बनाकर किया गुनाह कबूल