Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jatt and Juliet-3: फिल्म रिलीज से पहले स्वर्ण मंदिर में माथा टेका दिलजीत दोसांझ, पालकी साहिब की सेवा की

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 01:03 PM (IST)

    Jatt and Juliet-3 27 जून को जट्ट एंड जूलियट-3 रिलीज होने वाली है। फिल्‍म में दिलजीत के साथ-साथ पंजाब की सुपरस्‍टार अभिनेत्री नीरू बाजवा और जैसमीन बाजव ...और पढ़ें

    Jatt and Juliet-3: अमृतसर पहुंचे दिलजीत दोसांझ।
    Jatt and Juliet-3: अमृतसर पहुंचे दिलजीत दोसांझ।

    HighLights

    1. जट्ट एंड जूलियट-3 27 जून को रिलीज हो रही है।
    2. यह फिल्म जट्ट एंड जूलियट की तीसरा पार्ट है।
    3. फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाबी गायक और फिल्म अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने विश्व प्रसिद्ध श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेका। अपनी आगामी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट-3' की सफलता के लिए दिलजीत यहां पहुंचे हैं। उन्होंने पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए और मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख शीश नवाया। इससे पहले सुबह में उन्होंने पालकी साहिब की सेवा भी निभाई।

    इससे पहले दिलजीत दोसांझ की चमकीला फिल्म रिलीज हुई थी। वे अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली थी। अब उनकी आगामी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वह अभिनेत्री नीरू बाजवा के साथ नजर आएंगे।

    फैंस को है इंतजार

    जट्ट एंड जूलियट-3 फिल्म इस महीने 27 को रिलीज हो रही है। दिलजीत के फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिनेमा घरों में यह फिल्म तीन दिन बाद रिलीज होगी। यह फिल्म जट्ट एंड जूलियट की तीसरा पार्ट है। इसका ट्रेलर जारी हो गया है। यह रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है।

    यह भी पढ़ें- Elante Mall Accident: चंडीगढ़ के एलांते मॉल में हुआ दर्दनाक हादसा, टॉय ट्रेन पलटने से 11 साल के बच्चे की मौत

    दिलजीत दोसांझ जाने माने सिंगर और फिल्म एक्टर हैं। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंटरनेट की दुनिया हो या फिर रियल लाइफ पंजाबी सिंगर और अभिनेता चारों तरफ छाए हुए रहते हैं। दिलजीत दोसांझ देश के साथ-साथ विदेश में भी अपनी कला से लोगों को दिवाना बना रखा है।

    खबरें और भी

    ये अभिनेत्री आएंगी नजर

    फिल्‍म में दिलजीत के साथ-साथ पंजाब की सुपरस्‍टार अभिनेत्री नीरू बाजवा और जैसमीन बाजवा भी नजर आएंगी। जगदीप सिद्धू की 'जट्ट एंड जूलियट' का पहला पार्ट लोगों ने काफी पसंद किया था, जिस वजह से इसका दूसरा और तीसरा पार्ट भी बनाया गया।

    यह भी पढ़ें- रानी जिंद कौर की समाधि का पुनर्निर्माण करवाएगी पाक सरकार, प्रकाश पर्व से पहले शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य