Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 हजार रुपये के लिए फेंका था पेट्रोल बम, पंजाब में पुलिस चौकियों पर हमला करने वाले 4 गिरफ्तार; पाक को भेजी थी वीडियो

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 10:57 PM (IST)

    अमृतसर देहात पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पुलिस चौकियों पर पेट्रोल बम फेंकने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    आईएसआई के इशारे पर पेट्रोल बम फेंकने वाले चार गिरफ्तार। प्रतीकात्मक तस्वीर

    आईएसआई के इशारे पर पेट्रोल बम फेंकने वाले चार गिरफ्तार। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. आईएसआई के इशारे पर पेट्रोल बम फेंकने वाले चार गिरफ्तार।

    2. चमियारी चौकी पर हमला कर वीडियो आईएसआई को भेजी।

    3. केएलए लेटरहेड पर हमले की जिम्मेदारी ली, इंस्टाग्राम से संपर्क।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पंजाब की पुलिस चौकियों और थानों पर विस्फोटक फेंकने वाले चार युवकों को अमृतसर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की सुबह हुई इस धरपकड़ से सीमावर्ती गांव रमदास में अफरातफरी मच गई।

    एसएसपी कंवलप्रती सिंह चाहल ने बताया कि उक्त आरोपितों ने 21 जुलाई की आधी रात को भारत पाक सीमा पर स्थित बने पुलिस थाना अजनाला की चौकी चमियारी पर पेट्रोल बम से हमला किया और इसकी वीडियो बनाकर आईएसआई के एजेंट राणा भाई को भेजी थी।

    एसएसपी कंवप्रीत सिंह चाहल और डीएसपी (डी) गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने अपने कार्यालय में आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में पकड़े गए आरोपितों की पहचान रमदास के हरड़ खुर्द गांव निवासी मंदीप सिंह, गुज्जरपुरा निवासी प्रदीप सिंह , करणबीर सिंह उर्फ गोरा और एक नाबालिग के रूप में बताई है।

    एसएसपी ने बताया कि उक्त आरोपितों ने दो बाइक पर सवार होकर 21 जुलाई की रात चमियारी गांव पर पेट्रोल बम से हमला किया था। इस बीच दो आरोपितों ने घटनाक्रम की लाइव वीडियो बनाई और आईएसआई के एजेंट राणा भाई को सेंड की थी।

    खबरें और भी

    इस काम को करने से पहले विदेश से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त आरोपितों के बैंक खाते में पंद्रह हजार रुपये का भुगतान भी किया गया था। एसएसपी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस द्वारा सीसी कैमरा फुटेज, मोबाइल लोकेशंस और अन्य बिंदुओं पर जांच आरंभ की गई। जांच के दौरान उक्त आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

    धमाके के बाद आरोपितों ने केएलए के लेटर पैड पर ली थी जिम्मेदारी

    एसएसपी ने बताया कि 21 जुलाई की आधी रात को चमियारी पुलिस चौकी पर धमाका करने के बाद वीडियो बनाई और उसे आईएसआई को भेज दी थी। इसके बाद आरोपितों ने खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी के लेटर पैड पर वारदात की जिम्मेदारी ली और घटनाक्रम की लाइफ फुटेज पोस्टर पर दिखाए।

    इंस्टाग्राम के जरिए आईएसआई एजेंट से हुई थी मुलाकात

    जांच में पता चला है कि उक्त आरोपितों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर राणा से मुलाकात हुई थी। राणा ने उन्हें सीमावर्ती पुलिस चौकी चमियारी पर हमला करने के लिए उकसाया। राणा ने उन्हें कहा था कि इस तरह की पुलिस चौकियों को ठारगेट करें जहां सुरक्षा के ज्यादा बंदोबस्त ना हों।