विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुखबीर बादल पर हमला करने वाले आतंकी नारायण सिंह चौड़ा के बेटों से पुलिस ने की पूछताछ, 8 घंटे तक हुआ सवाल जवाब

Published: Sun, 08 Dec 2024 10:46 AM (IST)

सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला करने वाले आतंकी नारायण सिंह चौड़ा के दो बेटों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ...और पढ़ें

नारायण सिंह चौड़ा के दो बेटों से पुलिस ने की पूछताछ (फाइल फोटो)
नारायण सिंह चौड़ा के दो बेटों से पुलिस ने की पूछताछ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुलिस के समन के बाद दोनों बेटे पहुंचे थे पुलिस स्टेशन
  2. 4 दिसंबर को चौड़ा ने की थी सुखबीर बादल पर हमला

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल (Sukhbir Singh Badal) पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार आतंकी नारायण सिंह चौड़ा (Narain Singh Chaura) के दो बेटे शनिवार को कोतवाली थाने की पुलिस के समक्ष पेश हुए।

पुलिस द्वारा भेजे गए समन के तहत चौड़ा के दोनों वकील बेटे जगजीत सिंह बाजवा और बलजिंदर सिंह बाजवा शनिवार सुबह 12 बजे के करीब थाने पहुंचे। रात साढ़े आठ बजे तक पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें घर भेज दिया।

पुलिस ने रिश्तेदारों के बारे में भी ली जानकारी

बता दें कि एक पुलिस अधिकारी ने दोनों से सवाल-जवाब किए। साथ ही आतंकी नारायण सिंह चौड़ा के कुछ रिश्तेदारों के पते के बारे में भी जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि बुधवार की सुबह आतंकी चौड़ा ने श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर सुखबीर बादल पर गोली चलाई थी।

सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के कारण गोली सुखबीर बादल को लगने के बजाय दीवार पर जा लगी थी। इस हमले में सुखबीर बादल बाल-बाल बचे थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आतंकी को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में सामने आया था कि आतंकी चौड़ा ने अवैध पिस्तौल से सुखबीर बादल पर गोली चलाई थी।

चौड़ा को पंथ से निष्कासित करें जत्थेदार- एसजीपीसी

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पांच कार्यकारिणी सदस्यों ने शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ सदस्य बलदेव सिंह कल्याण की अगुआई में सौंपे गए ज्ञापन में शिअद प्रधान सुखबीर बादल पर चार दिसंबर को हमला करने एवं श्री हरिमंदिर साहिब की ड्योढ़ी की दीवार पर गोली चलाने के आरोपित नारायण सिंह चौड़ा को पंथ से निष्कासित करने की मांग की।

शिष्टमंडल में सुरजीत सिंह तुगलवाला, परमजीत सिंह खालसा, अमरीक सिंह व रविंदर सिंह खालसा भी शामिल थे। बलदेव सिंह ने कहा कि हमले के दौरान श्री हरिमंदिर साहिब की ड्योढ़ी की दीवार पर गोली लगने से सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि यह हमला जहां श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश का सीधे तौर पर उल्लंघन है, वहीं यह सिखों के धार्मिक स्थल की बेअदबी व इसकी रुहानियत को खंडित करने वाली हरकत भी है। चौड़ा को माफी मांगने की कार्रवाई को जल्द से जल्द की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- बरछे की सेवा व बर्तन साफ और कीर्तन श्रवण, धार्मिक सजा निभाने फतेहगढ़ साहिब पहुंचे सुखबीर बादल, ऐसी रही सुरक्षा व्यवस्था

बादल की सुरक्षा हुई कड़ी

श्री हरमंदिर साहिब में सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद फतेहगढ़ साहिब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। सुखबीर बादल की सुरक्षा में पहली सिक्योरिटी लेयर जेड प्लस सुरक्षा की थी, उसके बाद सादे कपड़ों में पंजाब पुलिस के जवान तैनात थे, तीसरी लेयर में पार्टी वर्कर मुस्तैद थे।

यह भी पढ़ें- गले में तख्ती... हाथ में बरछा, इन पांच गलतियों के लिए सुखबीर बादल को मिली है सजा; टॉयलेट भी साफ करने का आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।