अमृतसर में बदमाशों की सूचना पर पुलिस का रेड अलर्ट, 14 जगहों पर गहन नाकाबंदी; चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
अमृतसर देहात पुलिस ने बदमाशों की सूचना पर शहर में 14 जगहों पर नाकाबंदी कर रेड अलर्ट जारी किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बदमाश या तो छिप गए या भाग न ...और पढ़ें

रेड अलर्ट जारी कर जांच में जुटी पुलिस। फोटो जागरण
HighLights
अमृतसर देहात पुलिस ने शहर में रेड अलर्ट जारी किया।
बदमाशों के इलाके से गुजरने की सूचना पर नाकाबंदी।
14 प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस ने मंगलवार की दोपहर कुछ ही पल में शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया। पता चला है कि आला अफसरों को इनपुट मिले थे कि बदमाश इलाके से गुजरने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस की सतर्कता के कारण यह तो वह छिप गए और या फिर किसी अन्य रास्ते से भाग निकले। हालांकि इसे लेकर अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कर रही है। शहर में नाकाबंदी और रेड अलर्ट की पुष्टि की है।
इन जगहों पर नाकाबंदी
पुलिस मंगलवार की दोपहर बारह बजे के बाद टी प्वाइंट राजेवाल (चाटीविंड - तरनतारन रोड), पुल ड्रेन मत्तेवाल, रमदास के पास टी प्वाइंट अवान, घरिंडा के अटलगढ़, उमरानंगल मोड़, अर्जन मांगा गांव के नहर के पुल पर, नगिना साहिब टी प्वाइंट, लोपोके बस अड्डा, झंडेर स्थित नहर का पुल, जंडियाला गुरु के गुनोवाल मोड़ पर, टी प्वाइंट होशियार नगर, छापा राम सिंह गांव के बाहर, जंडियाला गुरु का भगवान वाल्मीकि चौक इत्यादि पर नाकाबंदी कर दी गई।
गौर रहे बीते दिनों अमृतसर देहात पुलिस द्वारा आइएसआइ हैंडलर राणा भाई के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया गया था। उसके चार अन्य गुर्गे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी जारी है।