Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में नशे में टल्ली पुलिसकर्मी ने रेलवे ट्रेक पर चढ़ा दी पीसीआर की गाड़ी, विभाग ने किया निलंबित

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    भक्तांवाला रेलवे स्टेशन के पास पीसीआर की गाड़ी रेलवे ट्रैक पर चढ़ाने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उसने शराब के नशे में यह हरक ...और पढ़ें

    अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर पीसीआर की गाड़ी चढ़ाने वाला पुलिसकर्मी निलंबित।

    अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर पीसीआर की गाड़ी चढ़ाने वाला पुलिसकर्मी निलंबित।

    HighLights

    1. पीसीआर कर्मी ने रेलवे ट्रैक पर चढ़ाई गाड़ी

    2. शराब के नशे में होने का आरोप, हुआ निलंबित

    3. अमृतसर पुलिस ने की कार्रवाई, मेडिकल रिपोर्ट तलब

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। भक्तांवाला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक पर सीपीआर की अर्टिगा गाड़ी चढ़ाने वाले पुलिसकर्मी को पुलिस विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया है। उसे तुरंत प्रभाव से पुलिस लाइन में हाजिरी भरने को कहा गया है।

    आरोप है कि पुलिसकर्मी द्वारा यह हरकत शराब के नशे में टल्ली होकर की गई थी। जानकारी के मुताबिक पीसीआर के एएसआई ने कुछ दिन पहले भक्तांवाला रेलवे ट्रैक पर पीसीआर की अर्टिगा कार को चढ़ा दिया था।

    जब लोगों ने उसे देखा तो उसे समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन उसने समझाने पहुंचे लोगों के साथ ही झगड़ना आरंभ कर दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस के कंट्रोल रूम पर शिकायत की तो पुलिस कर्मियों ने उसे वहां पहुंच कर काबू किया।

    एडीसीपी अमनदीप कर ने बताया कि कर्मी को निलंबित कर पुलिस लाइन में भेजा गया है। उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी मंगवाई गई है। पता लगाया जा रहा है कि घटना के दौरान वह शराब के नशे में था या नहीं।

    उल्लेखनीय है कि भगतांवाला रेलवे ट्रैक पर ज्यादा गाड़ियों का आवागमन नहीं होता। लेकिन रात के समय माल गाड़ियां आती रहती है। अगर लोगों द्वारा शिकायत नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    खबरें और भी