गोल्डन टेंपल में प्रियंका चोपड़ा की सादगी के मुरीद हुई श्रद्धालु, रात 12 बजे शूटिंग के बाद माथा टेकने पहुंचीं
प्रियंका चोपड़ा ने रात 12 बजे अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब पहुंचकर माथा टेका और लंगर में सेवा की। उन्होंने करीब डेढ़ घंटा परिसर में बिताया। यह 12 दिन ...और पढ़ें

गोल्डन टेंपल पहुंची प्रियंका चोपड़ा।
HighLights
प्रियंका चोपड़ा ने देर रात श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका।
उन्होंने लंगर हॉल में बर्तन साफ करने की सेवा निभाई।
अभिनेत्री ने सफेद परिधान में सादगी और विनम्रता दिखाई।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार रात तकरीबन 12 बजे श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचकर माथा टेका। वह रात यहां करीब डेढ़ घंटे तक रहीं। इस दौरान उन्होंने न केवल गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया, बल्कि लंगर हॉल में सेवा भी की। जानकारी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अमृतसर में अपनी आने वाली फिल्म ‘अमरी’ की शूटिंग में व्यस्त थीं।
बीती रात जैसे ही उनकी शूटिंग पूरी हुई, वह सीधे श्री हरमंदिर साहिब पहुंच गईं। उन्होंने पूरी श्रद्धा और मर्यादा के साथ दरबार साहिब में माथा टेका और कुछ समय तक परिक्रमा में बैठकर ध्यान भी लगाया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा आम श्रद्धालु की तरह नजर आईं। उन्होंने सफेद रंग का पारंपरिक परिधान पहना हुआ था और सिर को दुपट्टे से ढक रखा था।
गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा का पूरा ध्यान रखते हुए उन्होंने बेहद सादगी और विनम्रता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में सड़क किनारे संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, बाजू में फंसी थी सिरिंज; ओवरडोज से मौत की आशंका
लंगर हॉल में जूठे बर्तनों की सेवा निभाई
दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद वह लंगर हॉल पहुंचीं, जहां उन्होंने सेवा करते हुए बर्तन साफ किए और अन्य कार्यों में भी हाथ बंटाया। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब एक घंटे तक सेवा कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी, ठड़ा साहिब, शहीदान सिंह स्मारक, झंडा बुंगा साहिब, बाबा बूढ़ा जी और दुख भंजनी बेरी साहिब सहित अन्य स्थानों पर भी मत्था टेका।
प्रियंका चोपड़ा ने बाबा दीप सिंह जी शहीद और लाची बेरी साहिब में भी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान वह लंबे समय तक परिक्रमा में बैठीं और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
यह भी पढ़ें- सूरज की रोशनी से अब चमकेंगे पंजाब के 13 हजार गांव, लगेंगी तीन लाख सोलर स्ट्रीट लाइटें; 550 करोड़ की योजना
दो सप्ताह में ये दूसरी यात्रा
यह पिछले 12 दिनों के भीतर उनकी दूसरी यात्रा है। इससे पहले वह 31 मार्च को भी हरमंदिर साहिब आई थीं। उनकी वे यात्रा दिन के समय थी और उन्होंने सादगी का परिचय देते हुए उस समय भी लंगर हॉल में सेवा की थी। उनकी इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा गया और कई लोगों ने उनकी सादगी की सराहना की।