Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में सड़क किनारे संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, बाजू में फंसी थी सिरिंज; ओवरडोज से मौत की आशंका

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 02:23 PM (IST)

    बठिंडा के गणेशा बस्ती में 18 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। बाजू में सिरिंज मिलने से नशे की अधिक मात्रा से मौत की आशंका है। पुलिस ने शव को सुरक्षित रख ...और पढ़ें

    शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेजाते हुए।

    शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेजाते हुए।

    HighLights

    1. बठिंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला।

    2. बाजू में सिरिंज मिलने से ओवरडोज की आशंका।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, पहचान अभी अज्ञात।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा शहर के गणेशा बस्ती मेन रोड पर रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत नशे की अधिक मात्रा लेने से होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर युवक की बाजू में फंसी हुई सिरिंज मिलने से यह शक और गहरा गया है कि उसने नशीले पदार्थ का इंजेक्शन लिया था।

    सुबह के समय राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर वह मृत पाया गया। इसके बाद लोगों ने तुरंत समाजसेवी संस्था को सूचना दी। सूचना मिलते ही संस्था की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

    यह भी पढ़ें- सूरज की रोशनी से अब चमकेंगे पंजाब के 13 हजार गांव, लगेंगी तीन लाख सोलर स्ट्रीट लाइटें; 550 करोड़ की योजना

    grugs overdose

    बाजू में धंसी हुई सिरिंज।

    पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की शुरू

    घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई भी पहचान से संबंधित दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त करने में दिक्कत आ रही है।

    पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की शवगृह में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया है, ताकि इस दौरान मृतक के परिजन उसकी पहचान कर सकें। अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मोगा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की हुई जोरदार टक्कर; एक महिला की मौत और चार घायल

    युवक की पहचान में जुटी पुलिस

    यदि नशे की अधिक मात्रा लेने से मौत की पुष्टि होती है, तो यह घटना शहर में बढ़ते नशे के प्रकोप की एक और गंभीर कड़ी मानी जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर चिंता जताई है और प्रशासन से नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है।

    फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे निगरानी साधनों की जांच करने के साथ-साथ युवक की पहचान के प्रयास कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए हर दिशा में जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- रूरल पंजाब में हर पांच में एक युवा बेरोजगार, राष्ट्रीय औसत से दोगुना आंकड़ा; डिग्री के बाद भी नौकरी नहीं