Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PSEB 10th Result Release 2024: पंजाब की शेरनियां... इस साल लड़कियों ने मारी बाजी, अदिति, करमनप्रीत और अलीशा रहीं टॉपर

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 02:55 PM (IST)

    विद्यार्थियों का आखिर इंतजार खत्म हुआ। पंजाब में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी (Punjab 10th Class Result 2024) हो गया। लुधियाना की अदिति ...और पढ़ें

    PSEB Result 2024: करमनप्रीत कौर ने राज्यभर में पाया तीसरा स्थान हैं।
    PSEB Result 2024: करमनप्रीत कौर ने राज्यभर में पाया तीसरा स्थान हैं।

    HighLights

    1. पंजाब भर में मिला दूसरा स्थान।
    2. पुलिस अधिकारी बनना चाहती हैं करमनप्रीत कौर।
    3. पिता जगरूप सिंह करमनप्रीत के बने रोल मॉडल।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। (Punjab 10th Class Result 2024 Hindi News) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीसीईबी) की ओर से वीरवार दोपहर दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस परिणाम में शिमलापुरी के तेज सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल की अदिति ने 650 में से 650 अंक लेते हुए राज्य में टॉप किया है। इसी स्कूल की अलीशा शर्मा ने 645 अंक लेते हुए राज्य में दूसरा स्थान पाया है। जिला लुधियाना की पास प्रतिशत की बात करें 95.27 प्रतिशत रही। लुधियाना 22 में पायदान पर रहा।

    पंजाब भर में मिला दूसरा स्थान 

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अमृतसर जिले के अंबर पब्लिक सीसे स्कूल नवा तनेल बाबा बकाला साहिब की छात्रा करमनप्रीत कौर 99.23 प्रतिशत अंक लेकर जिले में पहला और पंजाब भर में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है।

    पुलिस अधिकारी बनना चाहती हैं करमनप्रीत कौर

    बाबा बकाला तहसील के गांव पन्नवा की रहने वाली करमनप्रीत कौर के 650 में से 645 अंक आए है। दैनिक जागरण से फोन पर बातचीत करते हुए करमनप्रीत कौर ने बताया कि आगे वह नॉन मेडिकल स्ट्रीम से पढ़ाई जारी रखेगी। उसका सपना पुलिस अधिकारी बनकर देश सेवा करने का है।

    यह भी पढ़ें: PSEB Punjab Board 10th Result 2024: पंजाब मैट्रिक रिजल्ट घोषित, 97.24 फीसदी पास, लड़कियों ने मारी बाजी, ये हैं Toppers

    पिता जगरूप सिंह करमनप्रीत के बने रोल मॉडल

    करमनप्रीत ने बताया कि उसके पिता जगरूप सिंह उसके रोल मॉडल है। वह एक किसान है। उसने बताया कि स्कूल से घर जाकर वह चार घंटे कम से कम स्टडी करती है। पढ़ाई का ज्यादा स्ट्रेस नहीं लिया। मां के साथ घरेलू काम में हाथ बंटाया। छुट्टी वाले दिन वह घर के सभी काम भी करती है।

    खबरें और भी

    रोजाना शाम को अपने घर के काम में वह मां का हाथ बंटाती है। सफलता के बारे में उसने कहा कि हमेशा उसने पढ़ाई में निरंतरता रखी। स्टडी पर फोकस रखा। उसका प्रिय विषय गणित है। भाई नवतेज सिंह सातवीं कक्षा में उसके स्कूल में ही पढ़ता है।

    यह भी पढ़ें: Punjab Board Topper list 2024: पंजाब बोर्ड मैट्रिक में अदिति ने किया टॉप, मिले पूरे 650 अंक, देखें लिस्ट