Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ी मार, अमृतसर में 71 किलो हेरोइन और ड्रोन बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 08:54 AM (IST)

    पंजाब में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल और बीएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 71 किलो से अधिक हेरोइन जब्त की है। अमृतसर के पास दो तस्करों, स्वर्ण सिंह और शमशे ...और पढ़ें

    अमृतसर में 7 किलो हेरोइन बरामद (प्रतीकात्मक फोटो)

    अमृतसर में 7 किलो हेरोइन बरामद (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. अमृतसर में 71 किलो से अधिक हेरोइन जब्त की गई।

    2. दो तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तानी ड्रोन से भेजी गई थी खेप।

    3. पुर्तगाल के हैंडलर मूसा का नाम आया सामने।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ से भेजी गई हेरोइन की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल और बीएसएफ ने दो मामलों में कुल 71 किलो से अधिक हेरोइन, एक मारुति और एक ड्रोन बरामद किया है। आरोपितों ने माना कि यह खेप कुछ दिन पहले पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिये भेजी थी। वे इसे आगे सप्लाई करने की योजना बना रहे थे।

    पहले मामले में पुलिस ने नाकाबंदी कर गांव माहल के पास दो तस्करों गांव अवान वसाउ के स्वर्ण सिंह और दयाल नगर निवासी शमशेर सिंह को 64 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर एक मारुति कार बरामद की।

    आरोपितों को शनिवार शाम न्यायाधीश गरिमा गुप्ता की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एआईजी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि यह खेप पुर्तगाल में बैठे हैंडलर ने पाकिस्तानी तस्कर मूसा के जरिये भिजवाई थी।

    2019 में भारत पाकिस्तान सीमा पर कस्टम विभाग द्वारा पकड़ी गई 532 किलो हेरोइन के मामले में भी मूसा का नाम सामने आया था। दूसरे मामले में बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीओपी पुल मोरां के पास एक बड़ा ड्रोन और सात किलो हेरोइन बरामद की।

    पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बरामद किए गए ड्रोन को जांच के लिए भेजा गया है। बता दें पहली जनवरी से लेकर अब तक सीमा पर कुल 48 ड्रोन बरामद हो चुके हैं।

    खबरें और भी