विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar News: पंजाब पुलिस के कॉन्‍स्‍टेबल ने नशे में खोई सुद, एक साथ छह गाड़ियों में मारी टक्कर; धो बैठा नौकरी से हाथ

Published: Fri, 05 Jan 2024 01:33 PM (IST)

पंजाब पुलिस के कॉन्‍स्‍टेबल ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी कार से करीब छह दोपहिया वाहनों को ठोक ...और पढ़ें

नशे में होश खो बैठा पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल, एक साथ छह गाड़ियों में मारी टक्कर (फाइल फोटो)
नशे में होश खो बैठा पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल, एक साथ छह गाड़ियों में मारी टक्कर (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना सदर के अधीन आते बटाला रोड पर पंजाब पुलिस के एक कॉन्‍स्‍टेबल ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी कार से करीब छह दोपहिया वाहनों को ठोक दिया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए।

इस दौरान लोगों ने कॉन्‍स्‍टेबल को घेर लिया और उसकी जमकर धुनाई की। घटनास्थल पर पुलिस चौकी विजय नगर के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने कॉन्‍स्‍टेबल को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया तो वे अल्कोहल पॉजिटिव मिला।

कॉन्‍स्‍टेबल को सस्‍पेंड कर विभागीय जांच के आदेश

मामला सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के पास पहुंचा तो उन्होंने कॉन्‍स्‍टेबल को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए। कॉन्‍स्टेबल किसी व्यक्ति के यहां गनमैन तैनात है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात आठ बजे नीतू चौहान बेटी के साथ बटाला रोड जा रही थी कि इस दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार उनकी एक्टिवा से जा टकराई।

यह भी पढ़ें: Punjab News: हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, शारजाह से आई फ्लाइट से 93 लाख रुपये का सोना पकड़ा; ऐसे मिली थी जानकारी

कार को कॉन्‍स्टेबल परनम सिंह चला रहा था, जोकि शराब के नशे में था। इसकी शिकायत महिला ने विजय नगर पुलिस चौकी को की तो वहां मामला शांत हो गया।

इतने लोग हुए घायल

थोड़ी देर बाद उक्त कॉन्‍स्‍टेबल ने अपनी कार बटाला रोड स्थित बांके बिहारी गली के नजदीक सब्जी मंडी के पास करीब चार-पांच मोटरसाइकिलों में ठोक दी। इससे दो लोग घायल हो गए। चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Punjab News: हेरोइन के बाद अब Ice Drug की तस्करी कर रहा पाकिस्तान, 2 किलों नशीले पदार्थ के साथ दबोचा गया तस्कर

उन्हें जवाहर नगर निवासी विशाल ने बताया कि वह बटाला रोड पर सब्जी लेने आया था। इसी दौरान कॉन्‍स्‍टेबल ने उसमें कार ठोक दी। इस बारे में एसीपी उत्तरी वरिंदर खोसा ने बताया कि विभागीय जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।