पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 2026 परीक्षाओं के लिए MATQ ऐप; फ्लाइंग स्क्वाड और कंट्रोल रूम से कड़े प्रबंध किए
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 2026 की परीक्षाओं के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। नकल रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु MATQ ऐप से प्रश्न पत्रों की ...और पढ़ें

पंजाब स्कूल एजुकेशन ऑफिस।
HighLights
MATQ ऐप से प्रश्न पत्रों की डिजिटल ट्रैकिंग।
नकल रोकने को 300 से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड।
उत्तर पुस्तिकाओं पर बारकोडिंग से निष्पक्ष मूल्यांकन।
जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू, पारदर्शी और नकल-रहित तरीके से करवाने के लिए व्यापक तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड ने इस वर्ष पहली बार MATQ ऐप के माध्यम से प्रश्न पत्रों की डिजिटल ट्रैकिंग प्रणाली लागू की है। इस नई व्यवस्था के तहत प्रश्न पत्रों की सुरक्षित आवाजाही पर पूरी निगरानी रखी जाएगी।
बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह (आईएएस, रिटायर्ड) ने बताया कि यह ऐप प्रश्न पत्रों को मुख्य कार्यालय से निर्धारित बैंकों तक और वहां से संबंधित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को जीपीएस कोऑर्डिनेट और फोटो प्रमाण के साथ ट्रैक करेगी। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी तथा किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम होगी।
परीक्षाओं के दौरान शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए बोर्ड मुख्य कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित कर रहा है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोल नंबर स्लिप्स पर परीक्षा केंद्र का स्पष्ट नक्शा भी अंकित किया गया है, ताकि छात्रों को केंद्र ढूंढने में परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें- बंगा नवांशहर रोड पर थार और टेंपो की भीषण टक्कर; एक की मौत, छह घायल छात्राएं अस्पताल में भर्ती
नकल रोकेंगे 300 से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड
नकल रोकने के लिए राज्य भर में 300 से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर उसी दिन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे, जो गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं पर बारकोडिंग प्रणाली लागू की जा रही है, जिससे मूल्यांकन के दौरान परीक्षार्थी की पहचान गोपनीय रहेगी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित होगी।
खबरें और भी
इस वर्ष एक और महत्वपूर्ण कदम के तहत प्रैक्टिकल परीक्षाएं बाहरी परीक्षकों द्वारा करवाई जा रही हैं। 2 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित प्रैक्टिकल परीक्षाएं राज्य भर में सुचारू रूप से चल रही हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में बिना बीमा सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे 41.61 लाख वाहन, नितिन गडकरी ने चेताया
2300 से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित
बोर्ड की ओर से कुल 2,366 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस वर्ष 8वीं कक्षा के 2,77,316, 10वीं के 2,72,560 और 12वीं के 2,68,794 विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल होंगे। 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन तकनीकी उपायों और सख्त निगरानी के माध्यम से 2026 की परीक्षाएं उच्चतम पारदर्शिता और निष्पक्षता के मानकों के साथ संपन्न करवाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें- तेरे पास कम दिन हैं, तुझे गोलियों से भून दिया जाएगा...बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर को जान से मारने की धमकी