विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वर्ण मंदिर में आज फिर राहुल ने टेका माथा, पहले बर्तन मांजें...पानी की सेवा और अब सब्जियां काटते नजर आए

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Tue, 03 Oct 2023 12:37 PM (IST)

Rahul Gandhi in Golden Temple कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी आज फिर से अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे हैं। उन्होंने श्री ...और पढ़ें

स्वर्ण मंदिर में आज फिर राहुल ने टेका माथा
स्वर्ण मंदिर में आज फिर राहुल ने टेका माथा

HighLights

  1. स्वर्ण मंदिर में आज फिर राहुल गांधी ने टेका माथा
  2. राहुल ने आधा घंटे सब्जियां काट कर की सेवा
  3. वह लंगर के बर्तन मांड कर स्वर्ण मंदिर में सेवा कर रहे हैं।
  4. अमृतसर के निजी दौरे पर हैं राहुल गांधी

जागरण संवाददाता, अमृतसर। Rahul Gandhi in Golden Temple: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी आज फिर से अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे हैं। वह आज सुबह श्री हरिमंदिर साहिब में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने माथा टेका और सेवा की।

उन्होंने रात में श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर जूठे बर्तन साफ करने की सेवा निभाई।इसके साथ ही वह लंगर के लिए बनाई जाने वाली सब्जियां काटते हुए भी नजर आए हैं। आज उन्होंने आधा घंटे सब्जियां काटी और फिर लंगर के झूठे बर्तन भी साफ किए।

रात को उन्होंने पालकी साहिब की सेवा निभाई थी। मंगलवार सुबह दस बजे राहुल गांधी का श्री हरिमंदिर साहिब आने का कार्यक्रम था। वह 11.50 पर यहां पहुंचे हैं।

गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष चढ़ाया चंदो साहब

बीती रात उन्होंने गुरुद्वारा में पहुंचकर तुरंत परिक्रमा शुरू की । परिक्रमा के दौरान उन्होंने गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह के समीप लगी छबील पर श्रद्धालुओं को जल पिलाने की सेवा की।

आधा घंटा सेवा करने के बाद करीब 9:00 बजे राहुल सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने सचखंड में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष चंदो साहब चढ़ाया। उन्होंने करीब 50 मिनट सचखंड में ही कीर्तन सुना। करीब 10:15 बजे राहुल सचखंड से वापस होटल के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें- पंजाबी महिला फिल्म निर्देशक और दुकानदार में झड़प, दुकान खाली कराने पहुंची थीं संधू; किराया मांगने पर मारपीट

गोल्डन टेंपल में सेवा करना चाहते थे राहुल गांधी

बता दें कि ये दौरा राहुल गांधी का निजी दौरा है। इसलिए उनके आस-पास कोई कांग्रेस नेता नजर नहीं आया। वहीं सुरक्षा को देखते हुए वह होटल रमाडा में रुके हुए है।

पहले उनके रहने का इंतजाम सारागढ़ी सराय में किया गया था। राहुल गांधी ने अपने इस निजी दौरे के दौरान श्री ​हरिमंदिर साहिब में सेवा करने की भी इच्छा जाहिर की थी। वह हरिमंदिर में लंगर हाल में बर्तनों की सेवा, जोड़ों की सेवा कर रहे हैं। उनके इस दौरे से पहले पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

यह भी पढ़ें-  भारतीय सीमा में दाखिल हुआ Pakistani Drone, तरनतारन में BSF ने किया जब्त; ढाई किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद