विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय सीमा में दाखिल हुआ Pakistani Drone, तरनतारन में BSF ने किया जब्त; ढाई किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Tue, 03 Oct 2023 09:53 AM (IST)

पंजाब के तरनतारन जिले के कलसियां ​​खुर्द इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया है। पाकिस्तान की ओर से रात को ड्रोन के माध्यम से भारत में ढाई किलो ...और पढ़ें

तरनतारन में बरामद किया गया पाकिस्तानी ड्रोन
तरनतारन में बरामद किया गया पाकिस्तानी ड्रोन

HighLights

  1. पाकिस्तान से फिर भारतीय सीमा में भेजा गया ड्रोन।
  2. तरनतारन जिले के कलसियां ​​खुर्द इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद।
  3. ड्रोन से ढाई किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद।

जागरण संवाददाता, तरनतारन। Pakistani Drone Recovered in Tarantaran: आर्थिक मंदी की मार झेल रहा पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा है। वह भारत में निगरानी रखने और नशा तस्करी करने के लिए बार-बार ड्रोन भेज रहा है। वहीं, आज फिर से पंजाब के तरनतारन जिले के कलसियां ​​खुर्द इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया है।

कलसियां के पास बरामद किया गया ड्रोन

पाकिस्तान की ओर से रात को ड्रोन के माध्यम से भारत में हेरोइन की खेप भेजी गई जिसको बीएसएफ के जवानों ने बीओपी कलसियां के पास बरामद कर लिया है।

भारत पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने रात को पुलिस थाना खालडा में आती बीओपी पोस्ट कलसिया पर तैनाती दौरान भारत में दाखिल होते ड्रोन को देखा था। ड्रोन पर बीएसएफ के जवानों ने आठ राउंड फायर किए जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें- Punjab: इस यूनिवर्सिटी से अब छात्र ले सकेंगे ऑनलाइन MBA की डिग्री, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया और आखिरी तिथि

ढाई किलो हेरोइन की खेप बरामद

सर्च अभियान दौरान उक्त ड्रोन को खेतों से बरामद कर लिया गया। ड्रोन के साथ दो किलो 520 ग्राम हेरोइन की खेप बंधी हुई थी। इस बाबत जानकारी देते डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल - डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके) चीन में बना है और बरामद नशीले पदार्थों का कुल वजन दो किलो 520 ग्राम है।

यह भी पढ़ें- Amritsar News: सचखंड पहुंचे राहुल गांधी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष चढ़ाया चंदो साहब