'सरकार आते ही जांच होगी...' जंतर-मंतर प्रदर्शन का ISI से कनेक्शन बताने वाले कमिश्नर भुल्लर को हटाने पर भड़के बिट्टू
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को हटाकर डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जिस पर भाजपा नेता रवनीत बिट्टू ने आप ...और पढ़ें
-1786125631327_m.webp)
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर पद से गुरप्रीत सिंह भुल्लर को हटाए जाने पर रवनीत बिट्टू ने आप पर बोला हमला।
HighLights
गुरप्रीत भुल्लर को अमृतसर पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया
डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल को अतिरिक्त कार्यभार मिला
जंतर मंतर आतंकी साजिश खुलासे के बाद यह कार्रवाई हुई
जागरण संवाददाता, अमृतसर। दिल्ली के जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन और आतंकी साजिश को लेकर मीडिया में जानकारी देने वाले आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अमृतसर के पुलिस कमिशनर पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर बॉर्डर जोन के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
शुक्रवार को जारी एक आदेश में आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर को चंडीगढ़ रिपोर्ट करने को कहा गया है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर की अभी तक कहीं तैनाती का आदेश भी जारी नहीं किया गया है। जिसके बाद बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने हमला बोला है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें चार अगस्त को तत्कालीन सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान आतंकी हमले की साजिश रची थी। गिरफ्तार किया गया सुखमन नाम का आरोपित अपने आठ साथियों को दिल्ली लेकर पहुंचा था और आईएसआई के अन्य हैंडलर यूपी निवासी की उसके साथ मुलाकात भी हुई थी।
यूपी के व्यक्ति ने ही उसे वहां हमला करने के लिए सामान मुहैया करवाना था। इसके बाद भाजपा ने इटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल कर कहा कि इसके पीछे आईएसआई माड्यूल है। एक दिन बाद ही पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया कि मीडिया में उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।
खबरें और भी
रवनीत बिट्टू ने बोला हमला
वहीं, इस मामले में BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आप सरकार पर हमला बोला है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर पद से गुरप्रीत सिंह भुल्लर को हटाए जाने पर उन्होंने कहा, 'वह (गुरप्रीत सिंह भुल्लर) एक बेहतरीन अधिकारी हैं और उन्होंने हर सरकार के साथ काम किया है। पुलिस कमिश्नर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि कुछ लोगों को पेट्रोल बम के साथ पकड़ा गया था।'
बिट्टू ने आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा, 'मेरी जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल ने जंतर-मंतर जाकर बच्चों पर पेट्रोल बम फेंकने और वहां दहशत फैलाने की जिम्मेदारी दी थी। पंजाब पुलिस और भुल्लर साहब ने इस साजिश को नाकाम कर दिया। हालांकि, सरकारी कर्मचारी होने के नाते वह पूरी बात नहीं बता सकते। जिस अधिकारी ने पेट्रोल बम पकड़े थे, उसका तुरंत तबादला कर दिया गया। इसके पीछे क्या वजह थी? इसका मतलब है कि केजरीवाल यही चाहते थे। जब हम सत्ता में आएंगे तो इसकी जांच करेंगे।'
#WATCH | Ludhiana, Punjab: On Gurpreet Singh Bhullar's removal as Amritsar Police Commissioner, BJP leader Ravneet Singh Bittu said, "He is an excellent officer and has served under every government. The Police Commissioner had stated in a press conference that some had been… pic.twitter.com/PvFoHmXLHy
— ANI (@ANI) August 7, 2026
यह भी पढ़ें- ISI का जंतर-मंतर प्रदर्शन से कनेक्शन बताने वाले कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर की छुट्टी, पंजाब सरकार ने पद से हटाया