Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अटारी बॉर्डर पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभर से पहुंचे दर्शकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को दी सलामी

    Updated: Mon, 26 Jan 2026 01:27 PM (GMT+05:30)

    भारत-पाकिस्तान अटारी सीमा पर 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहाँ तिरंगे को सलामी दी गई और देशभक्ति गीतों से माहौल गूंज उठा। इस अवसर पर मिठाइय ...और पढ़ें

    अटारी सीमा पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

    अटारी सीमा पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

    HighLights

    1. अटारी सीमा पर 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना।

    2. लुधियाना में मंत्री हरभजन सिंह ने तिरंगा फहराया।

    3. सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर 76वां गणतंत्र दिवस जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सीमा पर तिरंगा शान से लहराया गया और उपस्थित अधिकारियों, जवानों तथा देशभर से पहुंचे दर्शकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

    कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। हालांकि, गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत और पाकिस्तान के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं किया गया।

    गणतंत्र दिवस पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने फहराया तिरंगा

    इसके अलावा, सोमवार को लुधियाना जिले में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी आयोजित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने तिरंगा लहराया। उसके बाद मार्च पास्ट से सलामी ली।

    समारोह के दौरान विभिन्न स्कूल छात्रों ने रंगारंग एवं सभ्यचारक प्रोग्राम को पेश किया। वहीं विभिन्न विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने पर 137 लोगों को सम्मानित भी किया गया।