अमृतसर के संतोखसर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने गए व्यापारी की मौत, सरोवर में तैरता मिला शव
गुरुद्वारा श्री संतोखसर साहिब के सरोवर से 68 वर्षीय व्यापारी का शव मिला। वह माथा टेकने आए थे और कपड़ों ...और पढ़ें

अमृतसर स्थित संतोखसर साहिब गुरुद्वारा।
HighLights
अमृतसर के गुरुद्वारा संतोखसर साहिब में व्यापारी का शव मिला।
मृतक मनिंदर सिंह, 68 वर्षीय, कृत्रिम गहनों के व्यापारी थे।
सीसीटीवी फुटेज में कपड़ों सहित सरोवर में उतरते दिखे।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के गुरुद्वारा श्री संतोखसर साहिब में माथा टेकने पहुंचे 68 वर्षीय व्यक्ति का सरोवर से शव मिला है। मृतक की पहचान मनिंदर सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। वह आइडीएच मार्केट में कृत्रिम गहनों की दुकान चलाते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वह कपड़ों समेत सरोवर में उतर गए।
जानकारी के अनुसार, घटना का पता चलने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरोवर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। प्रबंधकों और संबंधित कर्मचारियों ने सरोवर में काफी देर तक तलाश की। इसके बाद मनिंदर सिंह का शव बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें- फाजिल्का पहुंचे अर्जुन राम मेघवाल, आसफवाला में बलिदानियों को किया नमन; नशा मुक्त पंजाब यात्रा को करेंगे रवाना
CCTV फुटेज में सरोवर उतरते दिखे
पुलिस को गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है। इसमें मनिंदर सिंह कपड़ों समेत सरोवर में उतरते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वह किस परिस्थिति में सरोवर में उतरे और इसके बाद क्या हुआ।
यह भी पढ़ें- होंडा सिटी में छिपा रखा था नशा, फरीदकोट पुलिस ने 300 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर दबोचे, तीन पिस्टल भी रिकवर
पुलिस ने शुरू की घटनाक्रम की जांच
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि सरोवर में डूबने के कारण मनिंदर सिंह की मौत हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल कर रही है। शव बरामद होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।