विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, फाजिल्का पहुंचे अर्जुन राम मेघवाल; बोले- युवाओं को दलदल से निकालना लक्ष्य

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:51 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 02:09 PM (IST)

श्री अकाल तख्त साहिब ने गंभीर आरोपों के मामलों में अमरजीत सिंह और मलकित सिंह को खालसा पंथ से निष्कासित किया। दोनों पर सिख संस्थाओं में आजीवन सेवा रोक लगाई।

यात्रा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केवल ढिल्लों व अन्य।

यात्रा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केवल ढिल्लों व अन्य।

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने फाजिल्का से यात्रा शुरू की।

  2. यह यात्रा पंजाब को नशा मुक्त करने का सामाजिक अभियान है।

  3. मेघवाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, पीड़ित परिवारों से मिले।

जागरण संवाददाता, फाजिल्का। पंजाब को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाई जा रही मुहिम के तहत आज तीसरी 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' का भव्य आगाज फाजिल्का से हुआ। इस सामाजिक जागरूकता यात्रा के शुभारंभ के लिए विशेष रूप से पहुंचे केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 'बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयघोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा किसी प्रकार का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज सुधार से जुड़ा एक बेहद गंभीर और महत्वपूर्ण अभियान है। मुख्य कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री आसफवाला स्थित ऐतिहासिक 1971 युद्ध स्मारक पहुंचे।

वहां उन्होंने देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। इसके बाद उन्होंने वार मेमोरियल में दर्ज 1971 के भारत-पाक युद्ध में वीर जवानों के अदम्य साहस, वीरता और शहादत की अमर गाथा के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- श्री अकाल तख्त का फैसला, SGPC सदस्य व अतिरिक्त हेड ग्रंथी को किया खालसा पंथ से निष्कासित, आजीवन सेवा पर रोक

Central misiter meghwal naman

बलिदारियों को नमन करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल।

पीड़ित परिवारों का जाना हाल-चाल

आसफवाला में शहीदों को नमन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने शहीद परिवारों के साथ-साथ नशे की मार झेल रहे पीड़ित परिवारों से सीधे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने परिवारों की जमीनी स्थिति और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना व समझा। इसके बाद उनका काफिला पुरानी अनाज मंडी पहुंचा, जहां नशा मुक्त पंजाब यात्रा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें- अमृतसर के संतोखसर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने गए व्यापारी की मौत, सरोवर में तैरता मिला शव

Central misiter meghwal

बलिदारियों को नमन करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल।

राजनीति नहीं, सामाजिक चेतना है मकसद

पुरानी अनाज मंडी में केंद्रीय मंत्री ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं व आम जनता को संबोधित किया। विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस यात्रा को राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियानों 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', 'संडे ऑन साइकिल' और 'एक पेड़ मां के नाम' का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा का समाज सुधार का लंबा इतिहास रहा है। यह यात्रा भी युवाओं को नशे के जाल से निकालकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण का जरिया बनेगी। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें- जालंधर में फिर सहमे लोग! दशमेश नगर से एक और बच्चा हुआ लातपा, पुलिस ने शुरू की जांच