Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फीस को लेकर कथित प्रताड़ना से टूटी 17 वर्षीय छात्रा, अमृतसर में युवती की जहर निगलने के बाद मौत

    Updated: Sun, 31 May 2026 11:27 AM (IST)

    फीस बकाया होने को लेकर स्कूल में कथित प्रताड़ना से आहत 17 वर्षीय छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। कई दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार ने स्कूल ...और पढ़ें

    इलाज के दौरान युवती ने तोड़ा दम।

    इलाज के दौरान युवती ने तोड़ा दम।

    HighLights

    1. अमृतसर में 17 वर्षीय छात्रा की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत।

    2. स्कूल में फीस को लेकर कथित प्रताड़ना का आरोप।

    3. पुलिस जांच जारी, परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित एक निजी स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अमजोत कौर ने कथित तौर पर स्कूल में हुई प्रताड़ना से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। कई दिनों तक अस्पताल में उपचार के बाद शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

    मृतका की मां सरबजीत कौर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी जिस स्कूल में पढ़ती थी, वहां फीस और दाखिले से संबंधित करीब 20 हजार रुपये बकाया थे। उनका कहना है कि 22 मई को स्कूल में फीस को लेकर छात्रा को प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों के सामने कथित रूप से अपमानित किया गया। परिवार का आरोप है कि बच्ची इस घटना से मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब: कपूरथला में पैसों के झगड़े में जालंधर के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई गिरफ्तार

    स्कूल से लौटने के बाद से ही थी तनाव में

    परिजनों के अनुसार स्कूल से लौटने के बाद अमजोत कौर काफी तनाव में दिखाई दे रही थी। कुछ समय बाद उसने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया। कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद आखिरकार शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब: कपूरथला में पैसों के झगड़े में जालंधर के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई गिरफ्तार

    निष्पक्ष जांच की रखी मांग

    छात्रा की मौत के बाद परिवार और रिश्तेदारों में गहरा रोष है। परिजनों का कहना है कि यदि उनकी बेटी के साथ कथित रूप से ऐसा व्यवहार न किया जाता तो शायद आज वह जीवित होती। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। छात्रा की मौत ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के साथ व्यवहार और मानसिक दबाव जैसे मुद्दों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

    यह भी पढ़ें- ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अमृतसर में सुरक्षा चाक-चौबंद, DGP ने अफसरों के साथ की हाईलेवल मीटिंग