Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्लोवाकिया में डूबने से अमृतसर के युवक मौत, ताबूत में बेटे को देख फूट-फूटकर रोया परिवार; नम आंखों से दी विदाई

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 04:48 PM (IST)

    स्लोवाकिया में डूबने से जान गंवाने वाले अजनाला के युवक की पार्थिव देह गांव पहुंची। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। परिवार और ग्रामीणों ने नम आंखों ...और पढ़ें

    मृतक युवक की फाइल फोटो।

    मृतक युवक की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. स्लोवाकिया में पंजाबी युवक की डूबने से मौत।

    2. पार्थिव देह पैतृक गांव अजनाला पहुंची, अंतिम संस्कार।

    3. सांसद गुरजीत औजला ने परिवार से दुख साझा किया।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। यूरोपियन देश स्लोवाकिया में पानी में डूबने से पंजाबी युवक ने जान गवां ली। अजनाला क्षेत्र के युवक की पार्थिव देह शनिवार को उसके पैतृक गांव पहुंची। बेटे के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक एकत्र हुए। गमगीन माहौल के बीच युवक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर आंख नम थी और पूरे गांव में शोक का माहौल छाया रहा।

    जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले स्लोवाकिया में पानी में डूबने से अजनाला क्षेत्र के युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद युवक की पार्थिव देह शनिवार को उसके गांव पहुंची। जैसे ही पार्थिव देह घर पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

    यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की अटकलों के बीच वड़िंग ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दो दिन में सभी नेता एक मंच पर होंगे

    असमय मौत से स्तब्ध हुआ गांव

    अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय बेटे को अंतिम विदाई दी। पूरे गांव में शोक की लहर थी और बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हर कोई इस असमय हुई मौत से स्तब्ध दिखाई दिया।

    इस अवसर पर अमृतसर से सांसद सदस्य गुरजीत सिंह औजला भी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ दुख साझा किया और दिवंगत युवक की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। सांसद ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए सरहिंद में रेल रोको आंदोलन, 13 ट्रेनें प्रभावित

    बेहतर भविष्य की तलाश में गया था विदेश

    उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत युवक की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनके पहुंचने पर परिजनों ने भी इस कठिन समय में साथ देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

    विदेशों में काम और बेहतर भविष्य की तलाश में जाने वाले युवाओं के साथ होने वाली ऐसी दुखद घटनाएं अक्सर परिवारों को गहरे सदमे में छोड़ जाती हैं। इस घटना ने भी एक बार फिर पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया। गांव में अंतिम संस्कार के दौरान हर किसी की जुबान पर यही बात थी कि जिस बेटे के सकुशल लौटने की उम्मीद थी, उसकी पार्थिव देह लौटेगी, यह किसी ने नहीं सोचा था।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरने पर बवाल, महिलाओं ने किया हंगामा; पार्षदों पर पक्षपात के आरोप