Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'Narain Singh Chaura मुझे भी मारना चाहता था', सुखबीर बादल पर हमले के बाद रवनीत बिट्टू ने किया खुलासा

    By Agency Edited By: Rajiv Mishra
    Updated: Wed, 04 Dec 2024 01:24 PM (IST)

    बुधवार सुबह पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal Attack) पर स्वर्ण मंदिर के बाहर जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया। सुखबीर ब ...और पढ़ें

    सुखबीर बादल पर हमले के बाद रवनीत बिट्टू ने दिया बड़ा बयान
    सुखबीर बादल पर हमले के बाद रवनीत बिट्टू ने दिया बड़ा बयान

    HighLights

    1. आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा है हमलावर नारायण सिंह चौड़ा
    2. रवनीत बिट्टू ने कहा- 2009 में मुझे भी मारने की कोशिश की थी

    डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर के बाहर जानलेवा हमला (Sukhbir Badal Attack) हुआ है। आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े नारायण सिंह चौड़ा (Narain Singh Chaura) ने सुबह करीब 9:30 बजे उन पर फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सतर्कता से सुखबीर सिंह बादल को कोई नुकसान नहीं हुआ। सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने बड़ा बयान दिया है।

    मुझे भी मारने की कोशिश की थी- बिट्टू

    रवनीत बिट्टू ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल की जान बच गई क्योंकि वह भगवान के घर (श्री हरिमंदिर साहिब) पर थे। उन्होंने कहा कि उनके दादा पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या में भी हमलावर नारायण सिंह चौड़ा शामिल था। उसने पकड़े गए आरोपियों को बुड़ैल जेल से भगाने में मदद की थी।

    बिट्टू ने यह भी कहा कि हमलावर नारायण सिंह चौड़ा 2009 में उन्हें भी मारने की कोशिश कर रहा था। वह उस समय अपनी गाड़ी में आरडीएक्स लेकर घूम रहा था।

    SGPC के प्रधान ने की हमले की निंदा

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर हुए कातिलाना हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस पावन स्थल पर श्री अकाल तख्त साहब से लगाई गई सेवा को निभाते हुए सुखबीर को निशाने पर लेना अत्यंत दुखदाई की कारवाई है‌।

    उन्होंने कहा कि हिंसक प्रवृत्ति के साथ किया गया यह हमला श्री दरबार साहब की धार्मिक आभा पर भी हमला कहा जा सकता है। उन्होंने कहा धार्मिक सजा के आदेश को मनाना हर एक सिख का फर्ज है, ऐसी ही पालन सुखबीर बादल समर्पित होकर कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि हमला करना जहां पथ विरोधी मानसिकता का प्रगटावा एवं गैर मानवीय हरकत है , वही अकाल तख्त के आदेश की सीधे तौर पर अवहेलना है।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से लाता था हथियार, बुड़ैल जेल ब्रेक का भी आरोप; क्या है Sukhbir Badal पर हमला करने वाले की क्राइम कुंडली

    बुड़ैल जेल ब्रेक का भी आरोपी है हमलावर

    नारायण सिंह चौड़ा बब्बर खालसा संगठन से जुड़ा रहा है और चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल ब्रेक कांड का भी आरोपित है। इसके अलावा पाकिस्तान से बड़ी मात्रा मेंं असलहा लाने के आरोप उस पर हैं। नारायण सिंह पर करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।पाकिस्तान में रहते हुए उसने गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर एक किताब भी लिखी थी।

    यह भी पढ़ें- कौन है Narain Singh Chaura जिसने सुखबीर बादल पर चलाई गोली? पाकिस्तान से जुड़ा है कनेक्शन