Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तरनतारन में सफाई कर्मियों की हड़ताल का 20वां दिन, नियमितीकरण की मांग पर अड़े कर्मचारी

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 05:20 PM (IST)

    तरनतारन में नगर कौंसिल के ठेका आधारित सफाई कर्मियों की हड़ताल 20वें दिन भी जारी रही, जिसमें नियमितीकरण और बेहतर सुविधाओं की मांग की गई। ...और पढ़ें

    सफाई कर्मियों की हड़ताल का 20वां दिन। फोटो जागरण

    सफाई कर्मियों की हड़ताल का 20वां दिन। फोटो जागरण

    HighLights

    1. तरनतारन में सफाई कर्मियों की हड़ताल 20वें दिन जारी।

    2. नियमितीकरण, सुरक्षा किट व वर्दी भत्ते की मुख्य मांग।

    3. बरनाला घटना में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग।

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। रेगुलर करने की मांग को लेकर नगर कौंसिल के ठेका आधारित सफाई कर्मियों की हड़ताल 20वें दिन भी जारी रही। यूनियन के अध्यक्ष बलविंदर सिंह रिंकू के नेतृत्व में नगर कौंसिल के गेट पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

    रिंकू ने कहा कि करीब 15 वर्ष से कम वेतन पर बतौर सफाई सेवक काम करते हैं। सीवरमैनों को गटर में उतरते समय कोई भी सुरक्षा किट मुहैया नहीं करवाई जाती व न ही वर्दी दी जाती है। ठेका आधारित कर्मियों को न तो गर्मी, सर्दी में वर्दी मिलती है व न ही वर्दी भत्ता।

    बलविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि बरनाला में शांतमई आंदोलन दौरान महिला सफाई कर्मियों को बुरी तरह से पीटा गया। डीएसपी व अन्य अधिकारियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किए जाने चाहिए।

    शहर में गंदगी के लिए केवल सरकार ही जिम्मेदार है। इस मौके जोगिंदरपाल, राज कुमार, मनदीप कुमार, आशू सिंह, साहिब सिंह, दलीप सिंह, प्रदीप कुमार, बख्शीश सिंह, गुरदयाल सिंह, संतोष कुमारी, राज रानी, सलमा, बबली, कमलेश कुमारी, सोनिया, रेनू, जगीर कौर, मनजीत कौर आधि ने संबोधन किया।