Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैबिनेट मंत्री भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ा रंधावा परिवार, गगनदीप के जहरीला पदार्थ निगलने की फुटेज जारी कर दिया अल्टीमेटम

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 10:59 AM (IST)

    गगनदीप रंधावा के परिवार ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और अन्य की गिरफ्तारी न होने पर विरोध जताया है। पत्नी उपेंद्र कौर ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए ...और पढ़ें

    गगनदीप रंधावा के परिवार ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और अन्य की गिरफ्तारी न होने पर विरोध जताया (फोटो: जागरण)

    गगनदीप रंधावा के परिवार ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और अन्य की गिरफ्तारी न होने पर विरोध जताया (फोटो: जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। मंत्री लालजी सिंह भुल्लर और उसके साथियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर गगनदीप रंधावा के परिवार ने विरोध जताया है। उन्होंने सरकार और पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया हैl गगनदीप की पत्नी उपेंद्र कौर ने कहा कि अगर सरकार ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो वह सड़कों पर उतरेंगे। परिवार ने गगनदीप द्वारा जहरीला पदार्थ निकलने की सीसीटीवी फुटेज भी जरी की है।

    सड़के जाम करके और प्रदर्शन करके उनका मकसद लोगों को परेशान करना नहीं है। लेकिन सरकार की इस कार्रवाई के खिलाफ उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। अपने परिवार और करीबियों के साथ सोमवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में पति की मौत पर इंसाफ के लिए पनसप, वेयरहाउस, फन ग्रीन आदि एजेंसियों को अपील की है कि इंसाफ में उनका सहयोग दें।

    उन्होंने बताया कि अगर उनके पति सरकारी विभाग में सुरक्षित नहीं थे तो यह किसी के भी परिवार के साथ हो सकता है। बता दे घटना के तीसरे दिन भी पुलिस वेयरहाउस के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा का पोस्टमार्टम नहीं करवा पाई है। परिवार अदा है कि आत्महत्या को उकसाने के आरोप में नाम जज किए गए मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर सहित 6 को गिरफ्तार किया जाएl गगनदीप वृंदावन लाल जीत सिंह भुल्लर से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निकालकर आत्महत्या कर ली थी।