Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में थार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, खुली शराब की बोतल ने बढ़ाए सवाल; मर्डर या हादसा!

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 11:50 AM (IST)

    नारायणगढ़ क्षेत्र में खड़ी काली थार से युवक का संदिग्ध परिस्थितयों में शव मिला है। वाहन के भीतर खुली शराब की बोतल मिली है। पुलिस पहचान में जुटी है। मौ ...और पढ़ें

    नारायणगढ़ इलाके में खड़ी संदिग्ध कार।

    नारायणगढ़ इलाके में खड़ी संदिग्ध कार।

    HighLights

    1. अमृतसर के नारायणगढ़ में थार गाड़ी में मिला युवक का शव।

    2. गाड़ी के अंदर मिली खुली शराब की बोतल, पुलिस जांच जारी।

    3. पुलिस हत्या, हादसा या ओवरडोज की संभावना पर कर रही जांच।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के नारायणगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक काली रंग की थार गाड़ी के भीतर एक युवक का शव मिला।घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक गाड़ी के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। काफी प्रयास के बाद वाहन को खुलवाया गया। जब पुलिस ने भीतर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। गाड़ी की तलाशी लेने पर अंदर एक खुली शराब की बोतल भी मिली, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने शराब अकेले पी थी या उसके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- 11 साल पुराने बहबल कलां गोलीकांड में आज फिर हलचल, SIT के सवालों का सामना करेंगे सुखबीर बादल; सुरक्षा कड़ी

    मोबाइल बरामद, लेकिन स्क्रीन लॉक

    मृतक ने टी-शर्ट, निकर और सिर पर टोपी पहन रखी थी। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, लेकिन मोबाइल की स्क्रीन लॉक होने के कारण पुलिस तत्काल उसमें मौजूद जानकारी नहीं देख सकी। ऐसे में पुलिस ने वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर मालिक और मृतक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक ने रविवार रात अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पी होगी। संभावना यह भी जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ की ओवरडोज के कारण उसकी गाड़ी के भीतर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बठिंडा मिनी सचिवालय की दीवारों पर लिखे प्रवासी विरोधी नारे, प्रशासन ने तुरंत मिटाकर जांच की शुरू

    पुलिस ने जांच की शुरू

    घटनास्थल से मिले सभी साक्ष्यों को सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आसपास लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक रात के समय किसके साथ आया था और उसके साथ आखिरी बार कौन लोग दिखाई दिए थे। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले को संदिग्ध मौत मानकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत प्राकृतिक कारणों, नशे की अधिक मात्रा, किसी जहरीले पदार्थ के सेवन या किसी अन्य वजह से हुई है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में धान की सीधी बुवाई ने बनाया नया रिकॉर्ड, चार लाख एकड़ पार रकबा; किसानों को मिलेंगे 61 करोड़ रुपये