बरनाला के होटल में युवती से मारपीट और तोड़फोड़, तीन आरोपी नामजद
बरनाला के होटल विवान में एक युवती से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में थाना सिटी दो पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। संदीप गिल की शिकायत पर गुरसे ...और पढ़ें

होटल में युवती से मारपीट करने पर तीन नामजद।
HighLights
बरनाला के होटल विवान में युवती से मारपीट हुई
तीन आरोपियों गुरसेवक, मक्खन, जतन पर केस दर्ज
आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ और गाली-गलौज भी की
जागरण संवाददाता, बरनाला। होटल विवान में युवती से मारपीट व होटल तोड़फोड़ करने के मामले में थाना सिटी दो की पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। थाना सिटी दो के प्रभारी इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि होटल विवान संदीप गिल के बयान पर आरोपित गुरसेवक सिंह निवासी बरनाला, मक्खन राम और जतन राम निवासी तपा पर केस दर्ज किया गया है।
संदीप गिल ने बताया कि होटल में नामजद आरोपित ठहरे हुए थे। इस दौरान आरोपित गुरसेवक सिंह ने एक युवती से मारपीट की। जब होटल के मैनेजर ने बीच-बचाव करने गए तो गुरसेवक सिंह ने उससे भी मारपीट की।
इसके बाद कार में फरार हो गए। नामजद आरोपित मक्खन राम और जतन राम होटल के रिसेप्शन पर पहुंचे, जहां गाली-गलौज करते हुए पैसे वापस मांगने लगे। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने होटल में तोड़फोड़ की है। इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस होटल के कैमरे चेक कर रही है।