Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब: भाजपा उम्मीदवार का नामांकन रद, समर्थकों ने DC ऑफिस के आगे दिया धरना; कल बरनाला के बाजार रहेंगे बंद

    Updated: Tue, 19 May 2026 05:33 PM (IST)

    बरनाला नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रजनी रानी का नामांकन रद्द होने पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। ...और पढ़ें

    कैप्शन-डीसी कार्यालय के सामने धरने के दौरान नारेबाजी करते हुए भाजपा,कांग्रेस,शिअद कार्यकर्ता व समर्थक। सौ जागरण


    कैप्शन-डीसी कार्यालय के सामने धरने के दौरान नारेबाजी करते हुए भाजपा,कांग्रेस,शिअद कार्यकर्ता व समर्थक। सौ जागरण

    HighLights

    1. भाजपा उम्मीदवार रजनी रानी का नामांकन रद्द हुआ

    2. डीसी कार्यालय के सामने नेताओं का जोरदार प्रदर्शन

    3. बुधवार को बरनाला के बाजार बंद रहेंगे

    हेमंत राजू, बरनाला। बरनाला में नगर निगम चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वार्ड नंबर 31 से भाजपा उम्मीदवार रजनी रानी के नामांकन पत्र रद्द किए जाने के बाद बड़ा बवाल हो गया। 20 मई बुधवार को बरनाला शहर के बाजार बंद करने का एलान किया गया हैं।

    इस कार्रवाई के विरोध में भाजपा नेताओं,कांग्रेस नेताओं, शिअद बादल के नेताओं और समर्थकों ने डीसी कार्यालय के समक्ष रोष धरना दिया और जिला प्रशासन व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जिन्हें कुछ टाइम बाद छोड़ दिया गया। धरने में कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ,जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गुरदीप सिंह बाठ, शिअद के हलका इंचार्ज कुलवंत सिंह कंता भी शामिल हुए।

    पीड़िता भाजपा उम्मीदवार रजनी रानी व आजाद उम्मीदवार स्वीटी गोयल ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पहले प्रशासन ने उनके नामांकन पत्रों को स्वीकार कर लिया था, लेकिन बाद में दुर्भावना के तहत इसे रद्द कर दिया गया।

    रजनी रानी ने दावा किया कि फॉर्म पर लिखी गई लिखावट भी मेल नहीं खा रही है, जो आम आदमी पार्टी की शह पर हुई कार्रवाई का संकेत देती है। भाजपा के जिला प्रधान यादविंदर शैंटी ने कहा कि उनकी उम्मीदवार इस वार्ड से भारी बहुमत से जीतने वाली थीं।

    खबरें और भी

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इसी डर से नाजायज आपत्ति लगाकर यह नामांकन रद्द करवाया है। अग्रवाल धर्मशाला बरनाला में भाजपा नेताओं,कांग्रेस नेताओं, शिअद बादल के नेताओं, शहर निवासियों ,समर्थकों व्यापारियों की मीटिंग हुई,जिसमें एलान किया गया कि बुधवार को बरनाला के बाजार बंद करवाए जाएंगे।

    क्या बोले बीजेपी नेता विजय सांपला?

    भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला ने ऐलान किया कि भाजपा इस राजनीतिक धक्केशाही के आगे झुकेगी नहीं। पार्टी इसके खिलाफ सड़कों पर बड़ा संघर्ष शुरू करेगी और न्याय के लिए माननीय हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

    धरने में कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ,जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गुरदीप सिंह बाठ, शिअद के हलका इंचार्ज कुलवंत सिंह कंता, जिला प्रधान यादविंदर बिट्टू दीवाना, व्यापार मंडल के प्रधान अनिल नाणा, एमसी हेम राज गर्ग आदि भी शामिल हुए। उन्होंने इस कार्रवाई को ''लोकतंत्र की हत्या'' करार दिया।