Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab: 'बंदी सिंहों को कानून के अनुसार कार्रवाई करके किया जाए रिहा', पूर्व वित्ती मंत्री ढींडसा ने मान सरकार को लिया आड़े हाथ

    Updated: Sat, 20 Jan 2024 07:12 PM (IST)

    पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने मान सरकार को आड़े हाथ लिया है। ढींडसा ने कहा कि आज पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है ...और पढ़ें

    पूर्व वित्ती मंत्री ढींडसा ने मान सरकार को लिया आड़े हाथ
    पूर्व वित्ती मंत्री ढींडसा ने मान सरकार को लिया आड़े हाथ

    हेमंत राजू, बरनाला। शिरोमणि अकाली दल संयुक्त का भाजपा के साथ जो समझौता हुआ था उसका एक ही मिशन था कि पंजाब में अकाली दल पंथक की एकता को मजबूत किया जा सके। यह बात पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने बरनाला में पत्रकारों से कही।

    परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि शिअद संयुक्त का शिरोमणी अकाली दल बादल के साथ समझौते को लेकर पार्टी द्वारा बनाई गई कमेटी हर जिले में जाकर पार्टी वर्करों से बातचीत कर रही है करीब 15-20 दिन तक कमेटी अपनी रिपोर्ट बनाकर पार्टी प्रधान को सौंप देगी, उसके बाद ही वह शिअद संयुक्त व शिरोमणि अकाली दल बदल के समझौते के बारे में कुछ कह सकेंगे।

    कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति बेहद खराब

    परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि आज पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है नशा व बेरोजगारी चारों तरफ फैली हुई है। आम आदमी पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है। जब पंजाब में काला दौर था तब फोर्स द्वारा कुछ युवकों पर अत्याचार होने के कारण बहुत से युवक बहक गए थे।

    यह भी पढ़ें: Barnala Breaking: धनौला के प्रधान सुरेंद्र पाल बाला पर चली गोली, छाती के निचले हिस्से में लगी बुलेट; हालत गंभीर

    बंदी सिंहों को कानून के अनुसार कार्रवाई कर किया जाए रिहा

    बंदी सिंहों को कानून के अनुसार कार्रवाई करके रिहा किया जाए। इस अवसर पर उनके साथ शिअद संयुक्त की कोर कमेटी के सदस्य मनू जिंदल, हलका इंचार्ज बरनाला एडवोकेट गुरविंदर सिंह गिंदी, व्यापारी नेता प्रवीण कुमार, संजीव सोनी व अन्य उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hit and Run Law Protest: सड़कों पर दौड़ने लगी बसें, PRTC डिपो बरनाला में पहुंचा पेट्रोल-डीजल; 90 गाड़ियां रवाना