विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्सिंग में बरनाला के मनिंदर सिंह ने गाड़े झंडे, स्वर्ण पदक जीतकर रोशन किया नाम

Published: Wed, 02 Sep 2026 04:39 PM (IST)

बाबा गांधा सिंह पब्लिक स्कूल के मनिंदर सिंह ने बरनाला में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। ...और पढ़ें

बरनाला के मनिंदर सिंह ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक।

बरनाला के मनिंदर सिंह ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक।

HighLights

  1. मनिंदर सिंह ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक।

  2. बाबा गांधा सिंह पब्लिक स्कूल के छात्र ने किया नाम रोशन।

  3. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, बरनाला का प्रतिनिधित्व।

संवाद सूत्र, बरनाला। बाबा गांधा सिंह पब्लिक स्कूल, बरनाला के होनहार खिलाड़ी मनिंदर सिंह ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस शानदार उपलब्धि के साथ ही मनिंदर सिंह का चयन आगामी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। अब वह राज्य स्तर पर जिला बरनाला का प्रतिनिधित्व करेगा।

प्रतियोगिता के दौरान मनिंदर सिंह ने बेहतरीन खेल तकनीक और मुक्केबाजी के जौहर दिखाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उसकी इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।

मनिंदर सिंह की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए स्कूल के एमडी रणप्रीत सिंह और प्रिंसिपल डाक्टर संदीप कुमार लट्ठ ने विजेता खिलाड़ी, उसके माता-पिता और कोच साहिबान को विशेष रूप से बधाई दी।

यह भी पढ़ें- DAP की कमी से किसानों की चिंता बढ़ी, विधायक राणा इंद्रप्रताप बोले- 5.5 लाख टन मांग, अब तक मिली आधे से भी कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।