OTT प्लेटफॉर्म से फिल्म सतलुज को हटाने पर कुलतार संधवां और मीत हेयर ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- तुरंत हटाएं रोक
सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ओटीटी से फिल्म 'सतलुज (पंजाब 95)' हटाए जाने की निंदा की है। उन्होंने इस पाबंदी को तुरंत हटाने की मांग करते हुए इसे दुखद ...और पढ़ें

सांसद मीत हेयर ने जताई कड़ी आपत्ति। फाइल फोटो
HighLights
सांसद मीत हेयर ने फिल्म हटाने की निंदा की।
'सतलुज (पंजाब 95)' खालड़ा के जीवन पर आधारित है।
फिल्म पर लगी पाबंदी तुरंत हटाने की मांग की।
हेमंत राजू, बरनाला। संगरूर लोकसभा से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपनी फेसबुक पेज पर ओटीटी से सतलुज (पंजाब 95) हटाने पर निंदा की। साथ ही उन्होंने लगी पाबंदी तुरंत हटाने के बारे में भी लिखा है।
सांसद मीत हेयर ने लोकसभा में सवाल उठाने की पुरानी वीडियो डाल कर लिखा है कि शहीद भाई जसवंत सिंह खालड़ा जी के जीवन व संघर्ष पर बनी फिल्म सतलुज (पंजाब 95) को जी प्लेटफॉर्म पर भारत से हटाया जाना बहुत दुख की बात है।
मैंने इस मुद्दे को पहले भी संसद में उठाया था। एक ऐतिहासिक व संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म को रोकना ठीक नही है। मैं इस फैसले की सख्त निंदा करता हूं और मांग करता हूं कि इस पर लगी पाबंदी तुरंत हटाई जाए।
वहीं, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और अदालती दस्तावेजों पर आधारित फिल्म 'सतलुज' की रिलीज के ठीक दो दिन बाद ही इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाना बेहद निंदनीय है। यह फिल्म कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सीबीआई द्वारा की गई जांच और अदालती रिपोर्टों का अंश है। यह एक जीवंत सत्य है।