Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरनाला में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, कुख्यात अर्शी और गुरशरण गिरफ्तार; अवैध हथियार बरामद

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 11:57 AM (IST)

    बरनाला के महलकलां में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात गैंगस्टरों, अश्वीर सिंह उर्फ अर्शी और गुरशरण सिंह को गिरफ्तार किया गया। ...और पढ़ें

    बरनाला में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ (फोटो: जागरण)

    बरनाला में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. महलकलां में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गैंगस्टर गिरफ्तार।

    2. गिरफ्तार गैंगस्टरों से दो अवैध पिस्तौल बरामद की गईं।

    3. अश्वीर सिंह उर्फ अर्शी बरनाला का नामी भगोड़ा गैंगस्टर।

    हेमंत राजू, बरनाला। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे महलकलां में थाना महलकलां पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो कथित गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया जिनसे अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

    थाना महलकलां के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह व काउंटर इंटेलीजेंसी टीम मिली गुप्त सूचना के आधार पर महल कलां से आने वाले मार्ग पर पुराने टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर रहे थे।

    इसी दौरान एक वर्ना कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार ने पुलिस को देखकर कार सहित भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग किए जाने पर कार चालक ने वाहन को दूसरी ओर निकालने की कोशिश की, लेकिन कार नियंत्रण खो बैठी और खेतों में जा घुसी।

    पुलिस का आरोप है कि कार में सवार एक युवक ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा फायरिंग की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान अश्वीर सिंह उर्फ अर्शी निवासी गांव बख्तगढ़ जिला बरनाला व गुरशरण सिंह निवासी गांव रौंता, जिला मोगा (निहाल सिंह वाला क्षेत्र) के रूप में हुई है।

    आरोपितों और कार की तलाशी के दौरान एक .32 बोर पिस्तौल और एक .25 बोर पिस्तौल बरामद की है। पुलिस अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपित अश्वीर सिंह उर्फ अर्शी, बरनाला पुलिस को कई मामलों में पहले से ही भगोड़ा घोषित है और इलाके का नामी गैंगस्टर माना जाता है।