Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, विरोध करने पर डंडों से पीटा; आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:22 PM (IST)

    घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी हरिओम ठाकुर और उनकी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल बच्ची को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इला ...और पढ़ें

    बठिंडा में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

    बठिंडा में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। थाना कैनाल क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 60 वर्षीय मकान मालिक ने किराए पर रह रही 9 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची की डंडों से पिटाई भी कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी मां के निधन के बाद पिता और दो छोटे भाई-बहनों के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोपी मकान मालिक ट्रांसफार्मर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। बीते दिन आरोपी ने घर में बच्ची को अकेला पाकर इस वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे बच्ची का हाथ फ्रैक्चर हो गया और सिर पर चोटें आईं।

    घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी हरिओम ठाकुर और उनकी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल बच्ची को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    थाना कैनाल के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी को कड़ी सजा दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे।