Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में मजदूर को टक्कर मारकर भागी कार, फिर दूसरी गाड़ी से भिड़ी; पांच घायल

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

    बठिंडा-मुक्तसर रोड पर बुलाडेवाला गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने सफाई कर रहे मजदूर को टक्कर मार दी और फरार हो गई। आगे जाकर यह कार एक अन्य स्विफ्ट कार ...और पढ़ें

    बठिंडा में हुए सड़क हादसे में कई लोग घायल।

    बठिंडा में हुए सड़क हादसे में कई लोग घायल।

    HighLights

    1. तेज रफ्तार कार ने सफाई मजदूर को टक्कर मारी

    2. फरार कार आगे जाकर दूसरी गाड़ी से टकराई

    3. हादसे में मजदूर सहित कुल पांच घायल हुए

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। स्थानीय बठिंडा-मुक्तसर रोड पर गांव बुलाडेवाला के पास उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब सफाई कार्य कर रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।

    उक्त कार कुछ दूरी आगे जाकर मुक्तसर हाईटेक के पास आगे चल रही एक स्विफ्ट कार से टकरा गई। इस हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में मजदूर समेत कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही सहारा मुख्यालय से सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के संदीप गिल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उनके साथ सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

    सहारा टीम ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया। घायल मजदूर की पहचान नक्षत्र सिंह (50) पुत्र गजन सिंह, निवासी चाऊके के रूप में हुई है।

    वहीं, कार सवार घायलों में प्रगत सिंह (27) पुत्र बलकार सिंह, हरमनप्रीत कौर (28) पत्नी मनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह (30) पुत्र मेजर सिंह और हरभजन कौर (55) पत्नी मेजर सिंह, सभी निवासी गांव पाका, जिला फाजिल्का शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार कार सवार अमृतसर स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। सहारा टीम ने मजदूर के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए।