Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मदद के नाम पर कारोबारी को घर बुलाई महिला, अश्लील वीडियो बना लाखों रुपये की मांग; 5 लोगों पर केस दर्ज

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 03:56 PM (IST)

    बठिंडा में एक ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। एक महिला ने मदद के बहाने स्थानीय कारोबारी को अपने घर बुलाया, जहां उसे कमरे में बंद कर अश्लील वीडिय ...और पढ़ें

    महिला ने घर बुलाकर कारोबारी की बनाई अश्लील वीडियो। सांकेतिक फोटो

    महिला ने घर बुलाकर कारोबारी की बनाई अश्लील वीडियो। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. बठिंडा में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह पकड़ा गया।

    2. महिला ने कारोबारी को मदद के बहाने बुलाकर फंसाया, लाखों मांगे।

    3. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। शहर में मदद के बहाने भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। एक स्थानीय कारोबारी को महिला ने मदद का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया, जहां उसे कमरे में बंद कर अश्लील वीडियो बनाई और लाखों रुपये की मांग की।

    पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, शहर निवासी रतन कुमार (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे एक अज्ञात नंबर से महिला का फोन आया। महिला ने खुद को मुसीबत में बताकर मदद की गुहार लगाई।

    महिला ने ऐसे जाल में फंसाया

    इंसानियत के नाते जब वह महिला द्वारा बताए गए पते दंगा पीड़ित कॉलोनी पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद महिला ने उसे बातों में उलझाकर कमरे के अंदर बैठा लिया। कुछ ही मिनटों बाद कमरे में एक अन्य महिला और एक व्यक्ति दाखिल हुए।

    उन्होंने कारोबारी के साथ गाली-गलौज की और जबरन उसके कपड़े उतरवाकर महिला के साथ अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद गिरोह ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 2 लाख रुपये की मांग की।

    पुलिस के पास पहुंचा पीड़ित

    डर के कारण पीड़ित ने मौके पर कुछ नकदी दे दी और अपना मोबाइल फोन व स्कूटी वहीं छोड़कर जान बचाकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार पीड़ित पर पैसे देने का दबाव बनाते रहे। आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया।

    थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपित महिला बबली, परमजीत कौर, खुशप्रीत कौर जसवीर सिंह, करण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    पुलिस ने आरोपी परमजीत कौर व जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

    खबरें और भी