Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bathinda News: AAP की विकास क्रांति रैली, केजरीवाल और सीएम मान ने किया 1125 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 02:46 PM (IST)

    AAP Vikas Kranti rally पंजाब के बठिंडा में आज आम आदमी पार्टी की ओर से विकास क्रांति रैली का आयोजन किया गया। इस प्रमुख रैली को पंजाब के मुख्‍यमंत्री भग ...और पढ़ें

    सीएम मान और केजरीवाल करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण
    सीएम मान और केजरीवाल करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण

    HighLights

    1. 50 हजार लोगों के बैठने के लिए वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया।
    2. रैली में करीब दो हजार पुलिस कर्मियों को किया गया तैनात।
    3. बठिंडा के लिए 1125 करोड़ के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। AAP Vikas Kranti rally: बठिंडा की मौड़ मंडी में आज आम आदमी पार्टी की ओर से विकास क्रांति रैली का आयोजन किया गया। इस प्रमुख रैली को पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और आप के सुप्रीमो अरेविंद केजरीवाल ने संबोधित किया। दोनों नेताओं ने बठिंडा के लिए 1125 करोड़ के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 

    आम आदमी पार्टी की विकास क्रांति रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि तीर्थ यात्रा योजना के लिए ट्रेनें बुक कर ली, पैसे दे दिए। मगर 7 और 15 तारीख वाली ट्रेनें देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इंजन नहीं है, इनका बस चले तो पंजाब का राष्ट्रीय गान से भी नाम निकाल दें। इनका क्या है, एक बिल ही लेकर आना है और पंजाब काट कर यूपी लिख देंगे।

    पीएम मोदी पर साधा निशाना

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर जगह कहते हैं, डबल इंजन की सरकार चाहिए। रेलवे कहता है कि इनके पास इंजन नहीं है। पहले रेलवे को इंजन तो दे दो। हमें धर्म के नाम पर तोड़ने की बात करते हैं। इतनी कोशिश कर ली, पंजाब में दंगे नहीं हो रहे। बीजेपी वाले सुन लें, यहां नफरत का बीज बोने नहीं देंगे।

    राज्य के विकास परियोजनाओं को गत‍ि देने का काम कर रही रैली

    पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि मान सरकार पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।विकास क्रांति रैली राज्य के विकास परियोजनाओं को गति देने का काम कर रही है।

    खबरें और भी

    रविवार को मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल बठिंडा में नए बस स्टैंड, मल्टीपर्पज आडिटोरियम और एक 50 बेड वाले अस्पताल का नींवपत्थर रखा। वहीं बठिंडा के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीवरेज और सड़क संबंधी कार्यों का शिलान्यास भी किया।

    यह भी पढ़ें: Bathinda News: मौड़ मंडी में कल AAP की रैली, CM भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल करेंगे संबोधित

    50 हजार लोगों के बैठने के लिए वाटर प्रूफ टेंट लगवाए

    पंजाब के लोगों ने जिस उम्मीद के साथ आप सरकार बनाई थी, उसे पूरा करने के लिए मान सरकार लगातार काम कर रही है। प्रशासन की ओर से रैली के सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए। नेताओं के लिए बड़ी स्टेज के अलावा 50 हजार लोगों के बैठने के लिए वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया। रैली में करीब दो हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: AAP की रैली के लिए कर दी स्कूलों की छुट्टी, किरकिरी हुई तो सरकार ने आदेश लिए वापस