Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections: बठिंडा सीट से राजा वडिंग हटे, जीत मोहिंदर सिंह को टिकट मिलनी तय, सिद्धू मूसेवाला के जा सकते हैं घर

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 10:47 AM (IST)

    बठिंडा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पीछे हट गए हैं और अब जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को टिकट मिलने का रास्ता लगभग ...और पढ़ें

    Lok Sabha Chunav: बठिंडा सीट से राजा वडिंग हटे, जीत मोहिंदर सिंह को टिकट मिलनी तय। फाइल फोटो
    Lok Sabha Chunav: बठिंडा सीट से राजा वडिंग हटे, जीत मोहिंदर सिंह को टिकट मिलनी तय। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बठिंडा सीट से राजा वडिंग हटे, जीत मोहिंदर सिंह को टिकट मिलनी तय।
    2. राजा वडिंग के अलावा इंदर सिंह मोफर भी थे टिकट के दावेदार।
    3. सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर उनके पिता से कर सकते हैं मुलाकात।

    गुरप्रेम लहरी,बठिंडा। (Punjab LOK Sabha Election Hindi News) बठिंडा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पीछे हट गए हैं और अब जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को टिकट मिलना तय हो गया है। इसकी किसी भी समय आधिकारिक घोषणा हो सकती है। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की लीडरशिप ने जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू के नाम पर मुहर लगा दी है।

    राजा वडिंग के अलावा इंदर सिंह मोफर भी थे टिकट के दावेदार

    बठिंडा संसदीय हलके से कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amrinder Singh Raja Warring) के अलावा अजीत इंदर सिंह मोफर और जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू टिकट के दावेदार थे। शुरुआत में अजीत इंदर सिंह मोफर द्वारा दावेदारी दिखाते हुए लोकसभा हलके में विचरना शुरू कर दिया गया था और जनसभाएं भी की गई।

     सिद्धू द्वारा राम मंदिर बनने पर पूरे लोकसभा हलका में बधाई के बोर्ड लगवाए गए थे। हालांकि उस समय उन्होंने कहा था कि वे टिकट की रेस में नहीं है। वहीं अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा खुद और उनकी धर्मपत्नी अमृता वडिंग द्वारा लोकसभा हलका में धुआंधार प्रचार किया गया था।

    यह भी पढ़ें: Congress Candidate List: चंडीगढ़ सीट पर कांग्रेस ने मनीष तिवारी को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के संजय टंडन को देंगे टक्कर

    सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर उनके पिता से कर सकते हैं मुलाकात

    लेकिन मौजूदा समीकरण बनते देख कर राजा वडिंग पीछे हट गए हैं और जीत मोहिंदर सिद्धू (Jeetmohinder Singh Sidhu) के नाम पर सहमति बन गई है। सूत्रों के अनुसार सिद्धू बठिंडा पहुंचकर सबसे पहले तख्त श्री दमदमा साहिब पर नतमस्तक होंगे और इसके बाद सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के घर में जाकर उनके पिता से मिलेंगे ताकि मनसा हल्के में उनको सपोर्ट कर सकें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Punjab News: सतलुज में बहे किसान का 11 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, पाक पहुंचने की आशंका; परिवार वालों ने छोड़ी उम्‍मीद