बठिंडा में चोरों ने कर दी हद! श्मशान में भी नहीं छोड़ा मुर्दा, शरीर से उड़ाए कृत्रिम घुटने; परिजनों ने दबोचा
बठिंडा के भाई बख्तौर गांव में एक मृतक के अंतिम संस्कार के बाद उसके शरीर से कृत्रिम घुटने चोरी हो गए।
-1788765826845_m.webp)
बठिंडा में श्मशान से मुर्दे के कृत्रिम घुटने चोरी।
HighLights
बठिंडा श्मशान से मृतक के कृत्रिम घुटने चोरी हुए
परिजनों ने मौके पर ही संदिग्ध चोर को पकड़ा
घटना ने श्मशान घाटों की सुरक्षा पर सवाल उठाए
जागरण संवाददाता, बठिंडा। अपराध की दुनिया में चोरी की वारदातों के कई हैरान करने वाले मामले सामने आते हैं, लेकिन बठिंडा के गांव भाई बख्तौर में सामने आई घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया।
यहां एक व्यक्ति ने श्मशान घाट से मृतक के कृत्रिम घुटने ही चोरी कर लिए। मृतक के परिजनों ने जब अस्थियां चुनने के लिए श्मशान पहुंचकर यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए।
जानकारी के अनुसार गांव भाई बख्तौर निवासी उजागर सिंह (65) की दो दिन पहले मृत्यु हो गई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने घुटनों में कृत्रिम जोड़ लगवा रखे थे।
अस्थि चुनने के दौरान चोरी का सच आया सामने
परिवार ने धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कर दिया। अगले दिन परिवार के सदस्य अस्थियां चुनने के लिए श्मशान घाट पहुंचे तो उन्हें पता चला कि मृतक के शरीर में लगाए गए दोनों कृत्रिम घुटने गायब हैं।
परिजनों ने चोर को पकड़ा
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) September 7, 2026
परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की तो एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी किए गए कृत्रिम घुटनों को लेकर वहां से निकलता दिखाई दिया। परिवार के सदस्यों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्ति के पास से कथित तौर पर मृतक के घुटने बरामद होने की बात सामने आई है।
इस घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोरी की हद यहां तक पहुंच गई कि चोर ने अंतिम संस्कार के बाद भी मृतक को नहीं बख्शा।
घटना ने श्मशान घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में एक ही दिन में चार मौतें, मरने वालों में एक सस्पेंड पुलिसकर्मी; परिजनों ने हार्ट अटैक बताया कारण
