Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी की पहली सालगिरह से पहले ही उजड़ा संसार, बठिंडा के तलवंडी साबो में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति की मौत

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 04:39 PM (IST)

    बठिंडा के तलवंडी साबो में एक नवविवाहित दंपती, रमनदीप सिंह (31) और मनजोत कौर, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्प ...और पढ़ें

    तलवंडी साबो में नवविवाहित दंपती की संदिग्ध हालात में मौत (फोटो: जागरण)

    तलवंडी साबो में नवविवाहित दंपती की संदिग्ध हालात में मौत (फोटो: जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा जिले के तलवंडी साबो कस्बे में नवविवाहित पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो क्षेत्र के मेहरमियां समुदाय से संबंधित रमनदीप सिंह (31) और उनकी पत्नी मनजोत कौर की सोमवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों को उल्टियां शुरू हो गईं, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल, तलवंडी साबो पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मनजोत कौर को मृतक घोषित कर दिया, जबकि रमनदीप सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान कुछ समय बाद रमनदीप सिंह ने भी दम तोड़ दिया।

    बताया गया है कि रमनदीप सिंह और मनजोत कौर की शादी करीब 11 महीने पहले हुई थी। दोनों की अचानक हुई मौत से इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी तलवंडी साबो हरप्रीत सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

    डाक्टरों के अनुसार, मृतक दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने कहा है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी