Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा प्रताप नगर में 20 चोरों का तांडव, कई दुकानों के ताले टूटे; आक्रोशित व्यापारियों ने लगाया धरना

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 12:55 PM (IST)

    बठिंडा के प्रताप नगर में बुधवार रात 15-20 चोरों के गिरोह ने कई दुकानों में सेंध लगाई। एक ज्वैलर्स से 8 किलो चांदी और सोने के गहने चुराए गए। घटना के वि ...और पढ़ें

    धरने पर बैठे बठिंडा के दुकानदार और व्यापारी।

    धरने पर बैठे बठिंडा के दुकानदार और व्यापारी।

    HighLights

    1. प्रताप नगर में 15-20 चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाया।

    2. एक ज्वैलर्स से 8 किलो चांदी और सोने के गहने चोरी।

    3. दुकानदारों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर न्याय मांगा।

    नितिन सिंगला,बठिंडा। शहर के प्रताप नगर इलाके में बीती बुधवार देर रात 15 से 20 चोरों के एक संगठित गिरोह ने जमकर आतंक मचाया। गिरोह ने एक के बाद एक कई दुकानों के ताले तोड़ दिए और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। इस दौरान चाेरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान से करीब 8 किलो चांदी के अलावा सोने के गहने चाेरी कर ले गए, जबकि दूसरी ज्वैलर्स की दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

    घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। जिसके बाद वीरवार सुबह मेन रोड प्रताप नगर के समूह दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन व आप सरकार के खिलाफ रोष धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर घूम रहे हैं और पुलिस की मौजूदगी का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा।

    चोरी की घटनाओं से आक्रोशित व्यापारियों ने प्रताप नगर मार्केट में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानों के शटर गिराकर उन्होंने रोष धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर ‘दुकान बिकाऊ’ के पोस्टर लगाकर यह संदेश दिया कि अगर सुरक्षा नहीं मिली तो, वे यहां कारोबार करने को मजबूर नहीं रहेंगे। प्रदर्शनकारियों ने इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुदृढ़ करने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

    यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट के लंबे समय से अटके पड़े विस्तार का मामला, रविवार को चीफ जस्टिस के कैंप कार्यालय में सुनवाई

    11A

    सीसीटीवी में दिखे लुटेरे।

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में बुजुर्ग दंपती से ठगे थे 38 लाख, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार, केजीएफ फिल्म देख बना ‘रॉकी’, फिर शुरू किया ठगी का खेल

    रात 2 से ढाई के बीच हुई वारदातें

    दुकानदारों के अनुसार बुधवार देर रात करीब दो से ढाई के बीच 15 से 20 लोग अपने चेहरे कंबल से ढक कर इलाके में दाखिल हुए। पहले रेकी की गई दुकानों को निशाना बनाते हुए उन्होंने लोहे की राड़ से ताले तोड़े। इस दौरान चोरों ने पारस ज्चैलर्स के पांच ताले तोड़कर पूरी दुकान ही खाली कर दी। दुकान मालिक के अनुसार चोरों ने दुकान से लाखों रुपये की कीमत वाले साेने व चांदी के गहने चोरी कर ले गए।

    खबरें और भी

    सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। कई दुकानों में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि रात साढ़े तीन बजे चाेरी की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन पुलिस को सूचना देने के बाद भी करीब डेढ़ घंटा लेट पुलिस की एक टीम पहुंची।

    11B

    प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों व पुलिस के बीच बहस भी हुई।

    दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बेशक पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना खत्म करा दिया, लेकिन दुकानदाराें का कहना है कि उन्हें अब सिर्फ वादे नहीं, ठोस नतीजे चाहिए। चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे और जिला पुलिस प्रशासन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

    यह भी पढ़ें- शहीदी जोड़ मेले के अंतिम दिन निकला नगर कीर्तनों; माघी मेला धार्मिक माहौल में समापत