बठिंडा में ईसाई प्रार्थना सभा पर विवाद, निहंग सिंहों ने एडीसी को मांगपत्र सौंप रद्द करने की मांग की
बठिंडा में 28 अक्टूबर को प्रस्तावित ईसाई प्रार्थना सभा का निहंग सिंहों ने विरोध किया। उन्होंने एडीसी को मांगपत्र सौंपकर ...और पढ़ें

मीडिया के सामने बात रखते हुए निहंग सिंह।
HighLights
बठिंडा में ईसाई प्रार्थना सभा पर निहंग सिंहों ने आपत्ति जताई।
धर्म परिवर्तन के आरोपों पर सभा रद्द करने की मांग की।
प्रशासन को मांगपत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की अपील की।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा में 28 अक्टूबर को ईसाई समुदाय की ओर से प्रस्तावित प्रार्थना सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस सभा के विरोध में निहंग सिंहों ने प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) को मांगपत्र सौंपकर प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द करवाने की मांग की है।
निहंग सिंहों ने मांगपत्र के माध्यम से कहा कि 28 अक्टूबर को होने वाली प्रार्थना सभा को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उनका आरोप है कि ऐसी सभाओं के माध्यम से लोगों का धर्म परिवर्तन करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और समय रहते उचित कार्रवाई करने की मांग की।
यह भी पढ़ें- कस्टम से क्या छिपा रहे थे भगवत मान? पंजाब CM को लेकर BJP दिल्ली अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का केजरीवाल से सवाल
आपत्ति पर विचार करना जरूरी
निहंग सिंहों का कहना है कि प्रशासन को प्रस्तावित सभा के संबंध में उनकी आपत्ति पर विचार करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया और इसके कारण इलाके में माहौल खराब होता है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने अधिकारियों से मामले में समय रहते संज्ञान लेने की अपील की, ताकि किसी भी तरह के विवाद या तनाव की स्थिति पैदा न हो।
यह भी पढ़ें- पंजाब के 40 कॉलेजों में खुलेंगे संगत क्लब, युवाओं को नशे से बचाने के लिए मिलेगी मेंटल हेल्थ ट्रेनिंग
आपत्ति पहुंचाना था जरूरी
निहंग सिंहों ने स्पष्ट किया कि वे प्रस्तावित सभा को लेकर अपनी आपत्ति प्रशासन तक पहुंचा चुके हैं और कार्यक्रम रद्द करवाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन तक अपनी मांग रखना जरूरी था, जो आज किया गया है। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से किसी अंतिम निर्णय की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अभी तक ईसाई समुदाय के आयोजकों की तरफ से भी इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।