विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बठिंडा के गांव में दो पक्षों के बीच खूनी टकराव, ताबड़तोड़ चलीं गोलियां; एक की मौत और 2 घायल

Published: Sat, 02 Nov 2024 04:48 PM (IST)

बठिंडा के संगत मंडी के गांव पथराला में दीवाली की रात को पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा ...और पढ़ें

बठिंडा के गांव में दो पक्षों के बीच विवाद (जागरण फाइल फोटो)
बठिंडा के गांव में दो पक्षों के बीच विवाद (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. गांव पथराला में दो पक्षों में खूनी टकराव,
  2. दीपावली के पटाखों में नहीं सुनी गोलियों की आवाज
  3. मामले की जांच में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, बठिंडा। संगत मंडी के गांव पथराला में दीवाली की रात को पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। यह झगड़ा खूनी झगड़े में उस समय बदल गया, जब दोनों पक्षों की तरफ से तबाड़तोड़ गोलियां चलाई गई।

दोनों पक्षों की तरफ से की गई फायरिंग दोनों पक्षों के तीन लोगों को गोलियां लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर शनिवार को एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी देहाती हीना गुप्ता के अलावा थाना संगत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों पक्षों के घायल लोगों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पंचायती चुनाव के समय से चल रही थी रंजिश

पुलिस का कहना है कि पटाखे चलाने को यह लड़ाई हुई है, जबकि गांव के लोगों का कहना है कि पंचायती चुनाव के समय से ही दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते यह वारदात हुई है।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर हैरतअंगेज कारनामा, कार की छत पर ताबड़तोड़ छोड़े स्काईशॉट पटाखे, तेजी से वायरल हो रहा VIDEO

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों द्वारा बयान दर्ज करवाने के बाद ही हत्या की वजह का सही खुलासा हो सकेगा। दीपावली के पटाखों में गोली की आवाज न पता चलने कारण किसी को हत्या के बारे में जल्दी पता नहीं चला।

जानकारी के अनुसार गांव पथराला का रहने वाला युवक गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू बीती 1 नवंबर की रात रोटी खाने के बाद अपने घर पर मौजूद था, लेकिन कुछ देर बाद गांव के ही कुछ युवकों ने गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू को बर्थडे का केक काटने संबंधी फोन करके घर से बाहर बुला लिया।

जब गग्गू बर्थडे का केक काटने के लिए अपने दोस्तों के पास पहुंचा ,तो वहां पहले से ही मौजूद उसके विरोधी गुट के युवकों के साथ उनकी पटाखे चलाने को लेकर कहासुनी हो गई।

लोगों ने एक-दूसरे पर शुरू की फायरिंग

जिसके बाद दोनों पक्षों में हुए झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गगनदीप सिंह व उसके दोस्त मनदीप सिंह को गोली लगा गई, जबकि दूसरे पक्ष के जगतार सिंह को भी गोली लगने से घायल हो गए।

जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने घायल को संभालते हुए तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर शनिवार को गगनदीप सिंह की इलाज के दौरान माैत हो गई, जबकि जगतार सिंह व मनदीप सिंह का इलाज चल रहा है। वहीं उक्त हत्या के बारे में गांव के लोगों को शनिवार सुबह पता चला।

गांव के लोगों के अनुसार बीती रात गोली की आवाज दीपावली के पटाखों के चलने होने कारण पता नहीं चला था। मृतक युवक गगगनीप सिंह उर्फ गग्गू अवविवाहत था और अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी का काम करता था।

एक युवक की मौत, दो घायल हुए हैं: डीएसपी

डीएसपी देहाती हीना गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात को गांव पथराला में दो पक्षों में खूनी टकराव होने की जानकारी मिली है। इसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दो घायल है। मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पूर्व सेना प्रमुख ने नायब सरकार की नीति को दे दी चुनौती, हाईकोर्ट पहुंचा स्टिल्ट प्लस चार मंजिला इमारत से जुड़ा मामला


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।