Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों और पशुपालकों के लिए वरदान बने डिजिटल ऐप, 'मौसम' और 'मेघदूत' से घर बैठे मिलेगी सटीक जानकारी

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 12:56 PM (GMT+05:30)

    मौसम और मेघदूत मोबाइल ऐप किसानों, कृषि मजदूरों और पशुपालकों को घर बैठे सटीक मौसम जानकारी प्रदान करते हैं। ...और पढ़ें

    मौसम और मेघदूत ऐप से घर बैठे मिलेगी सटीक मौसम की जानकारी (प्रतीकात्मक फोटो)

    मौसम और मेघदूत ऐप से घर बैठे मिलेगी सटीक मौसम की जानकारी (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. मौसम और मेघदूत ऐप से मिलेगी सटीक मौसम जानकारी।

    2. किसानों को कृषि कार्यों की योजना बनाने में मदद।

    3. फसलों और पशुधन को प्रतिकूल मौसम से बचाएं।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। किसानों, कृषि मजदूरों और पशुपालकों के लिए मौसम की सटीक जानकारी अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा विकसित मौसम और मेघदूत मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान अपने क्षेत्र के मौसम का ताजा पूर्वानुमान प्राप्त कर सकते हैं।

    इन ऐप्स का उद्देश्य कृषि कार्यों को मौसम के अनुरूप बेहतर ढंग से संचालित करने में सहायता प्रदान करना है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मौसम की सही जानकारी होने से किसान बुवाई, सिंचाई, उर्वरकों के उपयोग, कीटनाशकों के छिड़काव और फसल कटाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की बेहतर योजना बना सकते हैं।

    इससे न केवल लागत में कमी आती है, बल्कि मौसम से होने वाले नुकसान को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। मौसम और मेघदूत ऐप पर उपयोगकर्ताओं को वर्षा का पूर्वानुमान, अधिकतम और न्यूनतम तापमान, हवा की गति और दिशा, आर्द्रता, मौसम संबंधी चेतावनियां तथा कृषि मौसम विज्ञान विशेषज्ञों की सलाह उपलब्ध कराई जाती है।

    इसके अलावा, बदलते मौसम को देखते हुए समय-समय पर जारी होने वाले अलर्ट भी इन ऐप्स के माध्यम से तुरंत प्राप्त किए जा सकते हैं। इन ऐप्स की एक महत्वपूर्ण विशेषता क्राउडसोर्स फीचर भी है।

    इसके माध्यम से किसान और अन्य उपयोगकर्ता अपने क्षेत्र में हुई वर्षा, ओलावृष्टि, तेज हवाओं, आंधी या अन्य मौसम संबंधी घटनाओं की जानकारी सीधे साझा कर सकते हैं। इससे मौसम संबंधी आंकड़ों को अधिक सटीक बनाने में मदद मिलती है और अन्य लोगों को भी समय पर जानकारी उपलब्ध हो पाती है।

    खबरें और भी

    विशेषज्ञों ने किसानों, कृषि मजदूरों और पशुपालकों से अपील की है कि वे इन दोनों ऐप्स का अधिक से अधिक उपयोग करें। समय पर प्राप्त मौसम संबंधी जानकारी और कृषि परामर्श अपनाकर वे अपनी फसलों और पशुधन को प्रतिकूल मौसम के प्रभाव से बचा सकते हैं तथा कृषि उत्पादन को अधिक सुरक्षित और लाभकारी बना सकते हैं।
    ------