विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, किटी पार्टी की आड़ में चल रहा धंधा; मालिक समेत तीन पर मामला दर्ज

Published: Sat, 18 Apr 2026 02:35 PM (IST)

बठिंडा के माल रोड स्थित होटल में किटी पार्टी की आड़ में देह व्यापार का खुलासा हुआ। पुलिस ने छापा ...और पढ़ें

बठिंडा पुलिस ने होटल में की रेड।

बठिंडा पुलिस ने होटल में की रेड।

HighLights

  1. बठिंडा के होटल बाहिया फोर्ट में देह व्यापार का भंडाफोड़।

  2. किटी पार्टी की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा।

  3. होटल मालिक सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा शहर के माल रोड स्थित एक होटल में देह व्यापार का बड़ा मामला सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए होटल बाहिया फोर्ट में छापा मारा और अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। इस मामले में होटल मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात की गई। थाना कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को एक खास मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल की दूसरी मंजिल पर किटी पार्टी के नाम पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने योजना बनाकर मौके पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में पिता की पिस्तौल लेकर यूनिवर्सिटी पहुंचा छात्र, क्लासमेंट पर तानी; कैंपस में हड़कंप

होटल मालिक चला रहा था नेटवर्क

जांच के दौरान सामने आया कि होटल संचालक बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला अपने साथियों हैप्पी और विक्की के साथ मिलकर इस पूरे नेटवर्क को चला रहा था। आरोप है कि ऑर्केस्ट्रा और नृत्य से जुड़े काम करने वाली लड़कियों को ग्राहकों के सामने पेश किया जाता था और उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि कुछ लड़कियों को धोखे से इस धंधे में धकेला गया था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से संदिग्ध गतिविधियों के कई प्रमाण जुटाए। इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि होटल में बिना अनुमति के शराब परोसी जा रही थी, जो नियमों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां को जंजीरों से बांधा, NGO ने करवाया रिहा

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निरोधक कानून और आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं, इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की छापेमारी खत्म, मुख्यमंत्री का केंद्र पर हमला