थाना कैंट में तैनात इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि गणेशा बस्ती निवासी केशव सिंगला अस्पताल के सामने स्थित एक कैफे एवं लाउंज में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और बताए गए स्थान पर छापेमारी की।
यह भी पढ़ें- पंजाब में FCI घोटाला! 9 अधिकारी ओर 8 राइस मिलर को सजा; 25 वर्ष बाद आया विशेष CBI कोर्ट का फैसला
ग्राहकों को पिलाया जाता था हुक्का
पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान वहां से तीन हुक्के बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कैफे में ग्राहकों को हुक्का उपलब्ध कराया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने बरामद हुक्कों को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करते हुए हुक्का उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में समय-समय पर सूचना मिलने पर छापेमारी भी की जाती है, ताकि कानून का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय उगाही रैकेट में पंजाब पुलिस का पूर्व SHO गिरफ्तार, US एजेंसी की चार्जशीट के बाद बड़ी कार्रवाई
मामले की जांच शुरू
थाना कैंट पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि संबंधित कैफे में लंबे समय से हुक्का उपलब्ध कराया जा रहा था या नहीं तथा इस गतिविधि में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपित को नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- कनाडा भागने की फिराक में था गैंगस्टर, अमेरिका बॉर्डर पर जग्गू भगवानपुरिया गैंग का नितिश कौशल गिरफ्तार