Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lt Gen संजीव राय चेतक कोर से रिटायर्ड, 1986 में सिख लाइट इन्फेंट्री में बतौर अधिकारी थे शामिल; कई सैन्‍य पुरस्कार हैं नाम

    Updated: Sun, 31 Dec 2023 01:12 PM (IST)

    Bathinda News लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय ने सेना में 37 वर्ष की विशिष्ट सेवाएं देने के उपरांत 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत हुए है। लेफ्टिनेंट जनरल संजी ...और पढ़ें

    Lt Gen संजीव राय चेतक कोर से रिटायर्ड
    Lt Gen संजीव राय चेतक कोर से रिटायर्ड

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। चेतक कोर के 33वें जनरल अफसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय ने सेना में 37 वर्ष की विशिष्ट सेवाएं देने के उपरांत 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत हुए है। लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय 1986 में सिख लाइट इन्फेंट्री में बतौर अधिकारी शामिल हुए थे।

    संजीव राय ने नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला तत्पश्चात भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में बतौर कैडेट का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा डीएसएससी वेलिंग्टन कॉलेज ऑफ काम्बैट माऊ तथा कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर सिकंदराबाद में अग्रिन सैनिक प्रक्षिशण प्राप्त किया।

    शैक्षिक योग्‍यता में काफी इजाफा

    लेफ्टिनेट संजीव राय ने सैनिक जीवन के दौरान अपनी शैक्षिक योग्यता में काफी इजाफा किया। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक और मद्रास विश्वविद्यालय से परास्नातक किया। लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय ने ओस्मानिया व मद्रास विश्विद्यालय से एम फील की डिग्री भी प्राप्त करी है।

    यह भी पढ़ें: 'पंजाब में झांकी पर हो रही राजनीति दुर्भाग्‍यपूर्ण', केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत बोले- कमेटी के सदस्य करते हैं झांकियों का चयन

    सीमाओं पर चुनौतीपूर्ण माहौल में कार्य करने का अनुभव

    जनरल अफसर को देश की सभी सीमाओं पर चुनौतीपूर्ण माहौल में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने पश्चिमी सीमा पर सिख लाइट इन्फेंट्री पलटन और चेतक कोर एवं उत्तरी सीमा पर इंफैंट्री ब्रिगेड और इंफेंट्री डिवीजन की कमान सफलतापूर्वक निभाई। जनरल अफसर अपने सैन्य सेवा के दौरान भूटान में प्रशिक्षक तथा नेशनल डिफेंस अकेडमी पुणे में बतौर प्रशासकीय अधिकारी भी रहे।

    अनेकों सैन्य पुरस्कारों व सम्मानों से भी सम्मानित

    सैन्य जीवन के दौरान उन्हें अनेकों सैन्य पुरस्कारों व सम्मानों से भी सम्मानित किया गया। जिसमें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मैडल, सेना मेडल तथा विशिष्ट सेवा मेडल शामिल हैं। लेफ्टिनेंट जनरल संजीव राय ने अपने विदाई भाषण में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और वीर नारियों के हौसले की प्रशंसा की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Punjab Politics: 'पंजाब के लोगों के पैसे लूट रहे मान और केजरीवाल', SAD सांसद हरसिमरत कौर का AAP सरकार पर निशाना

    उन्होंने सभी कार्यरत व भूतपूर्व सैनिकों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व्यक्त की। सभी जवानों व उनके परिवारजनों ने लेफ्टिनेट जनरल संजीव राय और नीलू राय क्षेत्रीय प्रेसिडेंट आवा को जीवन की दूसरी पारी खुशहाली से भरी रहने पर शुभकामनाएं दीं।