7 महीने तक छिपा रहा सच, नाबालिग गर्भवति हुई तो खुला राज; शिकायत के बाद बठिंडा पुलिस ने पकड़ा आरोपित
बठिंडा में 15 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने पर दुष्कर्म का मामला सामने आया। शादी का झांसा देकर आरोपी उसे ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को ग ...और पढ़ें

शादी का झांसा देकर युवक बनाता रहा संबंध।
HighLights
बठिंडा में 15 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने का मामला।
दुष्कर्म के आरोप में युवक राजवीर को पुलिस ने पकड़ा।
नाबालिग को जालंधर नारी निकेतन भेजा गया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने के बाद दुष्कर्म की घटना उजागर हुई। यह मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग की मां के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि करीब सात से आठ महीने पहले भुच्चो खुर्द निवासी युवक राजवीर नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। उस समय परिवार ने सामाजिक कारणों के चलते पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
समय बीतने के साथ जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तब परिवार को पूरे मामले की गंभीरता का एहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद नाबालिग की मां ने शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें- 25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा... क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक?
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित पकड़ा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है, जो नाबालिगों के साथ होने वाले यौन अपराधों के लिए सख्त कानून माना जाता है। थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- लुधियाना में बस अड्डे के पास युवक युवती नशे में लड़खड़ाए, वीडियो हुआ वायरल
युवती को भेजा गया जालंधर
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। फिलहाल कानूनी प्रक्रिया के तहत नाबालिग को नारी निकेतन जालंधर भेज दिया गया है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है।
आगे की प्रक्रिया के तहत नाबालिग का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए उसे जालंधर से वापस बठिंडा लाया जाएगा, ताकि आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।