Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बठिंडा आने से पहले दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, पन्नू ने ली जिम्मेदारी

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 07:04 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा आगमन से पहले खालिस्तानी समर्थकों ने परिसर की दीवारों पर नारे लिख दिए और बैनर लगा दिए। पुलिस ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले खालिस्तानी समर्थकों ने दीवार पर लिखे नारे, पुलिस ने सफेद रंग से रंगा।
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले खालिस्तानी समर्थकों ने दीवार पर लिखे नारे, पुलिस ने सफेद रंग से रंगा।

    HighLights

    1. विदेश में बैठे पन्नू ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालकर किया दावा।
    2. मौके पर पहुंची पुलिस, सफेद से रंगाया दीवार, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। राष्ट्रपति मंगलवार को केंद्रीय यूनिर्वसिटी में होने वाले एक समागम में शामिल होने के लिए बठिंडा आ रही है, लेकिन उनके आने से ठीक एक दिन पहले सोमवार को खालिस्तानी सर्मथकों ने केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिख दिए और एक बैनर भी लगा दिया।

    हालांकि, जैसे ही पुलिस प्रशासन को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने तुरंत दीवार पर सफेद रंग फेर दिया। इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की, लेकिन विदेश में बैठे पन्नू ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो डालकर दावा किया कि उनके साथियों द्वारा केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर पोस्टर लगाकर नारे लिखे गए हैं।

    दीवार पर कराया सफेद रंग

    जैसे ही उक्त मामलें के बारे में पुलिस प्रशासन को पता चला, तो उन्होंने पोस्टर को उतरवाकर दीवार पर सफेद रंग कर दिया। एसएसपी अमनीत कौंडल से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ बरामद नहीं हु़आ है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है।

    चकमा देकर दीवार तक पहुंचे खालिस्तानी समर्थक

    बताते दें कि मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्रीय यूनिवर्सिटी आ रही हैं। उससे पहले उक्त जगह पर वीवीआईपी के आने को लेकर पूरा ट्रैफिक रूट भी प्लान किया गया है।

    इसके अलावा इलाके के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। लेकिन इसके बावजूद खालिस्तानी समर्थक अपने मकसद में कामयाब हो गए और फरार हो गए।

    हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्रीय यूनिवर्सिटी व एम्स के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। उनके आगमन को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा प्रबंधों को लेकर खास निगरानी रखी जा रही है। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर एसपीएस परमार ने दूसरे दिन भी अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक की।

    खबरें और भी

    उन्होंने मौका स्थलों का दौरा भी किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जहां पंजाब पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मौड में हैं। इसमें रॉ, आईबी समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां हर चीज पर नजर रख रही हैं।

    एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर एसपीएस परमार ने दूसरे दिन भी अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने मौका स्थलों का दौरा भी किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जहां पंजाब पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। 

    यह भी पढ़ें- FBI के वांछित अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का सरगना भिंडर गिरफ्तार, अमेरिकी पुलिस को चकमा देकर लौटा था पंजाब